facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फंसा ऋण तिमाही में अधिग्रहण 22 % बढ़ा

Advertisement

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में निरपेक्ष रूप से एसआर से निरपेक्ष रूप से हासिल की गई राशि 7,725 करोड़ रुपये थी और यह बीते साल के 6,310 करोड़ रुपये से अधिक थी।

Last Updated- August 14, 2025 | 10:17 PM IST
Debt recovery

भारत में संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों ने जून 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही) में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 16,876 करोड़ रुपये के फंसे हुए ऋणों का अधिग्रहण किया। एसोसिएशन ऑफ एआरसी इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून 2024 (वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही) में 13,852 करोड़ रुपये के फंसे हुए ऋणों में गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) और 90 दिनों से अधिक फंसे हुए ऋण शामिल हैं।

इस एसोसिएशन ने सिस्टम में बढ़ते हुए फंसे ऋणों के जोखिम को उजागर किया। अमेरिका के उच्च शुल्क थोपे जाने से भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर प्रभाव पड़ने से फंसे हुए ऋणों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

 उन्होंने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 19.3 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4,388 करोड़ रुपये की सिक्यूरिटी रिसीट (एसआर) जारी की थीं। उन्होंने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 3,678 करोड़ रुपये की एसआर जारी की थीं। पहली तिमाही में एसआर से धन प्राप्त करने की दर सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक थी।

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में निरपेक्ष रूप से एसआर से निरपेक्ष रूप से हासिल की गई राशि 7,725 करोड़ रुपये थी और यह बीते साल के 6,310 करोड़ रुपये से अधिक थी। इससे प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) माने जाने वाले बकाया एसआर जून 2025 की समाप्त पर घटकर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि यह जून 2024 में 1.36 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement