facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की सख्ती के बाद नावी फिनसर्व ने टाल दिए 100 करोड़ रुपये के बॉन्ड, निर्देशों की समीक्षा कर रही NBFC

Advertisement

कंपनी आपातकालीन मेडिकल व्यय और कम अवधि की कारोबारी जरूरतें भी पूरी करती है। यह फर्म सचिन बंसल समर्थित है, जो ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक हैं।

Last Updated- October 21, 2024 | 9:54 PM IST
Navi Finserv

बेंगलूरू की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) नावी फिनसर्व ने 100 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने की योजना रद्द कर दी है। इसकी बोली सोमवार को प्रस्तावित थी। मामले से जुड़े 2 सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सचिन बंसल समर्थित नावी फिनसर्व ने घरेलू ऋण पूंजी बाजार से 100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। इन बॉन्डों की परिपक्वता अवधि 27 महीने थी। घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इन बॉन्डों के लिए ‘ए’ रेटिंग की थी।

असल में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ज्यादा ऋण वसूलने के कारण नावी फिनसर्व व 2 सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) सहित 3 अन्य एनबीएफसी पर पिछले सप्ताह ऋण मंजूर करने व जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद नावी फिनसर्व का यह कदम सामने आया है।

अन्य 3 इकाइयों में आशीर्वाद माइक्रोफाइनैंस, आरोहण फाइनैंशियल सर्विसेज (एमएफआई भी) और डीएमआई फाइनैंस शामिल हैं, जो व्यक्तिगत, खपत और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को कर्ज देती हैं।

नावी फिनसर्व के उधारी के प्रमुख शोभित अग्रवाल ने कहा, ‘नावी फिनसर्व नकदी की बेहतर स्थिति बरकरार रखती है। सावधानी से विचार के बाद हमने तय किया है कि अभी तत्काल किसी बाहरी वित्तपोषण की जरूरत नहीं है।’

नावी फिनसर्व एक डिजिटल फर्स्ट एनबीएफसी है। यह व्यक्तिगत एवं आवास ऋण मुहैया कराती है। कंपनी आपातकालीन मेडिकल व्यय और कम अवधि की कारोबारी जरूरतें भी पूरी करती है। यह फर्म सचिन बंसल समर्थित है, जो ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक हैं।

वहीं नावी ने कहा है कि वह अनुपालन के उच्च स्तर, ग्राहक सेवा और पारदर्शिता के उच्च मानकों के साथ कारोबार के संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘कंपनी रिजर्व बैंक से मिले निर्देशों की समीक्षा कर रही है और हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे। हम सभी चिंताओं का तेजी से और पूरी तरह समाधान करेंगे।’

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement