facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

FASTag ट्रांजैक्शन में भी जून के दौरान 4 फीसदी की गिरावट देखी गई, जो मई में 34.7 करोड़ से घटकर 33.4 करोड़ हो गए।

Last Updated- July 01, 2024 | 10:41 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

UPI Transactions in June 2024: मई में 1,404 करोड़ ट्रांजैक्शन्स के रिकॉर्ड हाई लेवल को छूने के बाद, जून में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन में मामूली गिरावट देखी गई। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 में UPI वॉल्यूम 1,389 करोड़ हो गया। इस दौरान 20.07 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन देखने को मिले। यह मई की तुलना में वॉल्यूम में 1 फीसदी और वैल्यू में 2 फीसदी की गिरावट थी।

हालांकि, जून 2023 के मुकाबले, UPI वॉल्यूम में 49 फीसदी और वैल्यू में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल 2016 में UPI के शुरू होने के बाद मई 2024 में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों के मामले में ट्रांजैक्शन सबसे ज्यादा हुए थे।।

IMPS ट्रांजैक्शन:

इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) ट्रांजैक्शन वॉल्यूम जून में 51.7 करोड़ पर था, जो मई के 55.8 करोड़ के मुकाबले 7 फीसदी कम था। वैल्यू के लिहाज से, IMPS ट्रांजैक्शन जून में 5.78 ट्रिलियन रुपये (5.78 लाख करोड़ रुपये) पर था, जो मई के ₹6.06 ट्रिलियन के मुकाबले 5 फीसदी कम था। अप्रैल में UPI 55 करोड़ वॉल्यूम और 5.92 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू पर था। जून 2023 के मुकाबल, वॉल्यूम में 10 फीसदी और वैल्यू में 15 फीसदी की वृद्धि हुई।

FASTag ट्रांजैक्शन:

FASTag ट्रांजैक्शन में भी जून के दौरान 4 फीसदी की गिरावट देखी गई, जो मई में 34.7 करोड़ से घटकर 33.4 करोड़ हो गए। वैल्यू के लिहाज से, यह जून में 2 फीसदी की गिरावट के साथ 5,780 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो मई में 5,908 करोड़ रुपये था। अप्रैल में FASTag 32.8 करोड़ और 5,592 करोड़ रुपये पर था। जून 2023 की तुलना में, वॉल्यूम में 6 फीसदी और वैल्यू में 11 फीसदी की वृद्धि हुई।

AePS ट्रांजैक्शन:

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) जून में वॉल्यूम के लिहाज से 11 फीसदी बढ़कर 10 करोड़ पर पहुंच गया, जो मई में 9 करोड़ और अप्रैल में 9.5 करोड़ था। वैल्यू के लिहाज से भी, यह मई के ₹23,417 करोड़ की तुलना में 7 फीसदी बढ़कर 25,122 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल में यह 25,172 करोड़ रुपये पर था।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement