facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एआईएफ निवेश प्रतिबद्धता 14 ट्रिलियन रु. के पार

Advertisement

एआईएफ उच्च निवेश वाले विशिष्ट वर्ग की जरूरतों को पूरा करने वाले सामूहिक निवेश का एक माध्यम हैं

Last Updated- August 25, 2025 | 10:15 PM IST
AIF wants tax benefits like mutual funds to compete as new asset class नए परिसंपत्ति वर्ग को टक्कर देने के लिए AIF चाहे म्युचुअल फंडों की तरह कर लाभ

अति धनाढ्य लोगों और परिवार कार्यालयों के बढ़ते रुझान के कारण वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के लिए कुल निवेश प्रतिबद्धता जून 2025 तक बढ़कर 14.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसमें सालाना आधार पर 20 फीसदी और तिमाही आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि हुई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार जुटाई गई कुल धनराशि भी 6 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई जबकि कुल निवेश 5.72 लाख करोड़ रुपये रहा।

एआईएफ उच्च निवेश वाले विशिष्ट वर्ग की जरूरतों को पूरा करने वाले सामूहिक निवेश का एक माध्यम हैं। हाल में बाजार नियामक ने कुछ योजनाओं के निवेशकों के एक्रिडिशन पर जोर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप, गैर-सूचीबद्ध परिसंपत्तियों और जटिल कारोबारी रणनीतियों में निवेश को विविधता देने की क्षमता के कारण एआईएफ लोकप्रिय हुए हैं।

निजी इक्विटी, ऋण, अन्य गैर-सूचीबद्ध परिसंपत्तियों पर ध्यान केंद्रित करने वाली कैटिगरी-2 एआईएफ ने 10.78 लाख करोड़ रुपये की उच्चतम प्रतिबद्धताओं के साथ इस क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा। हालांकि कैटिगरी-3 एआईएफ की ओर भी झुकाव बढ़ रहा है जिसमें हेज फंड शामिल हैं।

उद्योग संघ आईवीसीए की रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष में कुल पेशकश में कैटिगरी-3 एआईएफ का हिस्सा 47 फीसदी रहा। निवेश के संदर्भ में रियल एस्टेट का कुल निवेश में करीब 12.5 फीसदी हिस्सा है जो अन्य सभी क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक है। इसके बाद वित्तीय सेवाएं, आईटी, एनबीएफसी और बैंक आते हैं।

पिछले महीने, आरबीआई ने बैंकों और एनबीएफसी जैसी अपनी नियमन वाली संस्थाओं के एआईएफ में निवेश मानदंडों को आसान बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत योजनाओं में संचयी निवेश की सीमा 20 फीसदी तथा योजना के कोष में एकल संस्था के निवेश की सीमा 10 फीसदी तय की गई थी।

उद्योग जगत के लोगों का मानना है कि इस कदम से अधिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि इससे पहले के निर्देशों के कारण ऋणों की निरंतरता की चिंताओं के बीच निवेश में कटौती की गई थी। इसके अतिरिक्त आरबीआई ने एआईएफ में आरई के डाउनस्ट्रीम निवेश के हिस्से के रूप में इक्विटी इंस्ट्रूमेंट को प्रावधानों के दायरे से बाहर रखा है।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement