facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashok Vaswani होंगे कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD और CEO

Advertisement

Ashok Vaswani सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (बॉम्बे यूनिवर्सिटी) से वाणिज्य, अर्थशास्त्र और अकाउंटेंसी में स्नातक, चार्टर्ड अकाउंट और कंपनी सेक्रेटरी हैं।

Last Updated- October 21, 2023 | 5:31 PM IST
Ashok Vaswani

कोटक महिंद्रा बैंक ने आज कहा कि सिटीग्रुप के पूर्व बैंकर अशोक वासवानी (Ashok Vaswani) बैंक के अगले प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के MD और CEO के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए होगी। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2024 से पहले नहीं होगी। निजी क्षेत्र के बैंक ने आज एक बयान में कहा कि नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

वासवानी के पास करीब साढ़े तीन दशकों का शानदार अनुभव

वासवानी के पास करीब साढ़े तीन दशकों का शानदार अनुभव हैं। शुरू में उन्होंने सिटीग्रुप में और हाल ही में, बार्कलेज़ में, वैश्विक व्यवसायों को बड़े पैमाने पर बनाने और बढ़ाने, विजेता टीमों का पोषण करने, परिवर्तनकारी साझेदारी स्थापित करने, आगे की ओर झुकाव वाली प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है।

वर्तमान में, वासवानी पगाया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। यह एक अमेरिकी-इजरायल एआई फिनटेक कंपनी है।

अशोक वासवानी सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (बॉम्बे यूनिवर्सिटी) से वाणिज्य, अर्थशास्त्र और अकाउंटेंसी में स्नातक, चार्टर्ड अकाउंट और कंपनी सेक्रेटरी हैं।

Also read: Kotak Mahindra Bank Q2 results: नेट प्रॉफिट 24% बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये हुआ, एसेट क्वालिटी में आया सुधार

वासवानी ने सिटीग्रुप और बार्कलेज बैंक में निभाई हैं बड़ी जिम्मेदारी

वह ब्रिटेन के बार्कलेज बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और बाद में उनके वैश्विक उपभोक्ता, निजी, कॉर्पोरेट और भुगतान व्यवसायों के सीईओ और समूह कार्यकारी समिति के सदस्य थे। इससे पहले, वह एशिया प्रशांत क्षेत्र में सिटीग्रुप के प्रमुख थे और सिटीग्रुप वैश्विक परिचालन एवं प्रबंधन समितियों के सदस्य थे। उन्होंने विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में विभिन्न देशों और क्षेत्रीय व्यवसायों का निर्माण और संचालन भी किया।

कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर और डायरेक्टर उदय कोटक ने कहा कि अशोक वासवानी एक विश्व स्तरीय नेता और डिजिटल और ग्राहक फोकस वाले बैंकर हैं। “मुझे गर्व है कि हम कोटक और कल के भारत का निर्माण करने के लिए एक “वैश्विक भारतीय” को घर ला रहे हैं।”

वासवानी ने कहा, “अपने काम का लोहा मनवाने वाली लीडरशिप टीम के साथ, हम बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोटक महिंद्रा बैंक अगले पांच वर्षों में दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की भारत की यात्रा में एक सार्थक भूमिका निभाए और शेयरधारकों को वैल्यू प्रदान करे। व्यक्तिगत स्तर पर, मैं घर वापस आकर बहुत खुश हूं।”

डिस्कलेमर- कोटक परिवार द्वारा नियंत्रित संस्थाओं की बिजनेस स्टैंडर्ड में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - October 21, 2023 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement