facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छह महीने में बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता सुधरेगी : सर्वेक्षण

Advertisement

इस सर्वेक्षण में शामिल लोगों के आधे से ज्यादा हिस्से का मानना है कि अगले छह महीनों में सकल गैर निष्पादित परिसंपत्तियों का दायरा 3 से 3.5 फीसदी के बीच रह सकता है।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:53 PM IST
PSBs

बैंकों को अगले छह महीने में परिसंपत्ति गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है। फिक्की – आईबीए बैंकर्स के गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण के मुताबिक बैंकों की दबाव वाली पात्र इकाइयों के पुनर्गठन, मजबूत अर्थव्यवस्था और कर्ज की मांग मजूबत होने के कारण बैंकों की स्थिति सुधरेगी।

इस सर्वेक्षण में शामिल लोगों के आधे से ज्यादा हिस्से का मानना है कि अगले छह महीनों में सकल गैर निष्पादित परिसंपत्तियों का दायरा 3 से 3.5 फीसदी के बीच रह सकता है। इस क्रम में जवाब देने वाले 14 फीसदी ने अनुमान जताया कि गैर निष्पादित परिसंपत्तियों का दायरा 2.5 से 3 प्रतिशत के बीच रह सकता है।

जवाब देने वालों ने कहा कि एक बार में समाधान के प्रस्ताव, कर्ज वसूली के मजबूत तंत्र और सरफेसी अधिनियम से बैंकों और अन्य वित्तीय संगठनों के लिए फंसे हुए कर्ज की वसूली आसान हुई।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement