facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब यूनिवर्सल बैंक बनेगा AU Small Finance Bank! RBI ने दी ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी

Advertisement

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के देशभर में 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 2,505 से ज्यादा बैंकिंग टचपॉइंट्स हैं।

Last Updated- August 07, 2025 | 9:18 PM IST
AU Small Finance Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (AU Small Finance Bank Limited) को यूनिवर्सल बैंक में तब्दील होने के लिए ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी देने का फैसला किया है। एयू फाइनेंसियर्स को 2015 में स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) का लाइसेंस मिला था और अप्रैल 2017 में इसने बतौर स्मॉल फाइनेंस बैंक अपना ऑपरेशन शुरू किया था। इस मंजूरी के मिलने के साथ ही एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक भारत का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है जिसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए ‘सैद्धांतिक मंजूरी’ मिली है।

Also Read: ऑटो सेल्स को ट्रंप टैरिफ, छंटनी और बारिश से झटका! जुलाई में 4.3% घटी बिक्री, फे​स्टिव सीजन पर नजर

सितंबर 2024 में RBI से मांगा था लाइसेंस

बैंक ने एक बयान में कहा कि यह नियामकीय मंजूरी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मजबूत बिजनेस मॉडल, अच्छी गवर्नेंस और वित्तीय समावेशन के प्रति इसकी निरंतर प्रतिबद्धता की एक ठोस पुष्टि है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मंजूरी बैंक के एक पूर्ण बैंक के रूप में विकास को मान्यता देती है—एक ऐसा बैंक जो आज के ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप रिटेल, बिजनेस और डिजिटल समाधान सहित पूरे दायरे की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।

इस बदलाव के लिए आवेदन 3 सितंबर 2024 को आरबीआई की ‘ऑन टैप’ लाइसेंसिंग गाइडलाइंस (अगस्त 2016) और अप्रैल 2024 में जारी स्मॉल फाइनेंस बैंकों के स्वैच्छिक रूपांतरण के ढांचे के तहत जमा किया गया था।

एयू सिर्फ एक बैंक नहीं — एयू एक मिशन

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक से यूनिवर्सल बैंक में रूपांतरण के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त कर हमने इतिहास रच दिया है। यह मील का पत्थर हमारे उद्देश्य, दृढ़ संकल्प और जुनून की फिर से पुष्टि करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “एयू सिर्फ एक बैंक नहीं है — एयू एक मिशन है। जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘भारत केवल एक बाजार नहीं है, भारत एक मिशन है।’ एयू में हम हर दिन इस मिशन को जीते हैं। हमारा सफर सिर्फ बैंकिंग तक सीमित नहीं रहा है — यह एक समावेशी, सशक्त और उद्यमशील भारत के निर्माण की दिशा में है।”

Also Read: Mutual Funds: जून तिमाही में खुले 1.67 करोड़ नए SIP अकाउंट, Groww बना मार्केट लीडर

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के देशभर में 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 2,505 से ज्यादा बैंकिंग टचपॉइंट्स हैं। जून 2025 के अंत तक इसके ग्राहकों की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक थी और इसमें 53,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement