facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NPS, APY में लोग जमकर ​कर रहे निवेश, AUM बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 3 साल में हुआ डबल

Advertisement

प्रबंधन अधीन कुल संपत्ति में APY का AUM 25 अगस्त के अंत तक 30,051 करोड़ रुपये रहा, वहीं NPS लाइट का आंकड़ा 5,157 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- September 01, 2023 | 7:52 PM IST
NPS vs UPS: If you are young and can take risk then adopt NPS आप युवा हैं और जोखिम ले सकते हैं तो अपनाएं एनपीएस

AUM of NPS, APY: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) के तहत प्रबंधन अधीन संपत्ति (AUM) 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन दीपक मोहंती ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AUM का यह आंकड़ा 23 अगस्त को ही हासिल हो गया। इसे पांच लाख करोड़ रुपये से दोगुना होने में दो साल और 10 महीने लगे।

NPS और APY के लाभार्थियों की संख्या 6.62 करोड़ से ज्यादा

प्रबंधन अधीन कुल संपत्ति में APY का AUM 25 अगस्त के अंत तक 30,051 करोड़ रुपये रहा, वहीं NPS लाइट का आंकड़ा 5,157 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। NPS और APY के लाभार्थियों की संख्या एक साथ बढ़कर 6.62 करोड़ से ज्यादा हो गई। NPS एक जनवरी, 2004 को या इसके बाद केंद्र सरकार की नौकरी पाने वाले सभी सरकारी कर्मियों (सैन्य बल छोड़कर) के लिए लागू है। ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों ने भी अपने नए कर्मियों के लिए NPS को अधिसूचित कर दिया है।

Also read: सरकारी उद्यमों से NPS में कम आए लोग

NPS एक मई, 2009 से प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध

NPS एक मई, 2009 से प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध है। इसके बाद, एक जून, 2015 को APY को पेश किया गया। पेंशन कोष नियामक PFRDA ऐसी व्यवस्थित धन निकासी योजना लाने की योजना बना रहा है, जिससे 60 साल की आयु होने के बाद पेंशन खाता धारकों को अपनी इच्छा से एकमुश्त राशि निकालने में सहूलियत हो।

मोहंती ने कहा, “यह अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि यह व्यवस्था अक्टूबर और नवंबर से लागू हो जाएगी।” फिलहाल NPS उपभोक्ता 60 साल की आयु के बाद सेवानिवृत्ति कोष का सिर्फ 60 प्रतिशत तक एकमुश्त निकाल सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 6:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement