facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एटी-1 बॉन्ड के जरिए 4,500 करोड़ रुपये जुटाएंगे ऐक्सिस बैंक और बैंक ऑफ इंडिया

Advertisement

क्रिसिल और इंडिया रेटिंग्स ने दी बॉन्ड को ‘एए+’ और ‘एए’ रेटिंग; पूंजी आधार मजबूत करने और नियामकीय जरूरतें पूरी करने पर फोकस।

Last Updated- November 20, 2024 | 11:25 PM IST
Axis Bank

दो प्रमुख ऋणदाता ऐक्सिस बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की एडिशनल टीयर-1 (एटी-1) बॉन्ड के जरिये घरेलू ऋण पूंजी बाजार से राशि जुटाने पर नजर है। इससे इन बैंकों का पूंजी आधार बढ़ेगा। ऐक्सिस बैंक की नजर एटी-1 बॉन्ड से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने पर है जबकि इस बॉन्ड के जरिये बैंक ऑफ इंडिया 2,500 करोड़ रुपये जुटाएगा।

घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने निजी ऋणदाता के प्रस्तावित एटी-1 बॉन्ड जारी करने को ‘एए+’ रेटिंग दी है जबकि इंडिया रेटिंग्स ने बैंक ऑफ इंडिया के प्रस्तावित बॉन्ड को ‘एए’ रेटिंग दी। एटी-1 बॉन्ड प्रकृति में स्थायी हैं। इनमें यह उपबंध शामिल होता है कि यदि चुनिंदा पूंजी और आय सीमा या ट्रिगर का उल्लंघन होता है तो ब्याज का भुगतान प्रभावित हो सकता है। सबसे खराब स्थिति में ये बॉन्ड इक्विटी में बदल दिए जाते हैं और इक्विटी में अधिक जोखिम होता है।

बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक बैंक को संकटग्रस्त संपत्ति के उपबंधों में कॉल ऑप्शन और अनुमानित ऋण घाटा (ईसीएल) से निपटने के लिए पर्याप्त पूंजी आधार के साथ तैयार रहना होता है। वित्त वर्ष 26 के लिए एटी-1 बॉन्ड 2021 में जारी किया गया था। सरकारी बैंक के दिसंबर 24 में एटी-1 बॉन्ड जारी किए जाने की उम्मीद है।

इंडिया रेटिंग के नोट के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया वित्त वर्ष 21 से निरंतर लाभ दर्ज कर रहा है। बैंक के समय पर पूंजी जुटाने से वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में कॉमन इक्विटी टीयर 1 बेहतर होकर 13.52 प्रतिशत हो गया। इसके परिणास्वरूप कुल पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.63 प्रतिशत हो गया।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement