facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis Bank-Citibank merger : एक्सिस और सिटी बैंक का अधिग्रहण पूरा, जाने सिटी क्रेडिट कार्ड, सिटी डेबिट कार्ड, अकाउंट, होम लोन का क्या होगा?

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 7:12 PM IST
Axis Bank

देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर लेंडर एक्सिस बैंक ने बुधवार को सिटी बैंक इंडिया के उपभोक्ता कारोबार और गैर-बैंकिंग वित्त शाखा सिटीकॉर्प फाइनेंस (इंडिया) लिमिटेड के उपभोक्ता व्यवसाय का 11,603 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा किया।

इस डील के साथ सिटी के क्रेडिट कार्ड, रिटेल बैंकिंग, कैश मैनेजमेंट और कंज्यूमर लोन बिजनेस और सिटीकॉर्प फाइनेंस (इंडिया) लिमिटेड का उपभोक्ता व्यवसाय एक्सिस बैंक को ट्रांसफर हो जाएगा।

बिजनेस स्टैंडर्ड आपको बताएगा कि सिटीबैंक के रिटेल ग्राहकों के लिए इस अधिग्रहण का क्या मतलब होगा। संपादित अंश:

क्या अकाउंट नंबर में बदलाव होगा ?

सिटी बैंक में बैंक खाते रखने वाले ग्राहक खाता संख्या, आईएफएससी/एमआईसीआर कोड, डेबिट कार्ड, चेक बुक, शुल्क और शुल्क में बिना किसी बदलाव के अपने सिटी खाते का उपयोग जारी रख सकते हैं और अपने खातों के कई लाभों का आनंद लेना जारी रख सकते हैं।

अकाउंट में क्या-क्या बदलाव होंगे?

सिटी बैंक के ग्राहकों को अब एक्सिस बैंक की इंटरेस्ट रेट के अनुरूप सेविंग्स बैंक खातों पर उच्च ब्याज दरें मिलेंगी। उन्हें विदेशी मुद्रा आवक और जावक लेनदेन के लिए एक संशोधित स्विफ्ट कोड भी मिलेगा।

क्या रिलेशनशिप मैनेजर में होगा बदलाव ?

मौजूदा रिलेशनशिप मैनेजर (आरएम) संबंधित ग्राहकों के खाते में सेवा देना जारी रखेंगे और इस ट्रांजिशन में उनकी मदद करने के लिए मौजूद रहेंगे।

क्या आपके डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स, लाभ और फीचर्स में कोई बदलाव होगा ?

सिटी बैंक द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आपके डेबिट कार्ड और विड्रॉल लिमिट में कोई बदलाव नहीं होगा तथा आपका मौजूदा कार्ड सभी लाभों और फीचर्स के साथ पहले की तरह काम करेगा।

इसके अलावा, सिटी डेबिट कार्ड पर रिवार्ड पॉइंट मिलते रहेंगे और रिडेम्पशन के लिए उपलब्ध रहेंगे। अर्निंग रेशियो और रिडेम्पशन प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं होगा।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स उन लाभों और विशेषाधिकारों (privileges) का फायदा उठाते रहेंगे जो सिटी ग्राहकों के रूप में उन्हें उपलब्ध थे। लेकिन अगर ऐसा कोई बदलाव होता है, तो यूजर्स को सूचित किया जाएगा। इसके अलावा, रिवॉर्ड प्वॉइंट और रिडेम्प्शन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा।

सिटी बैंक के ग्राहकों द्वारा लिए गए होम लोन का क्या होगा?

यदि लोन पूरी तरह या आंशिक रूप से दिया गया है और ग्राहक ने इसे एक्सिस बैंक को ट्रांसफर करने की सहमति दी है, तो इसे एक्सिस बैंक को सौंपा जाएगा। लोन पर चल रहे इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं होगा।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement