facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis Bank ने दी सफाई, कहा- नियामक के नियमों का पालन किया

Advertisement

एक्सचेंज को दी गई सूचना में बैंक ने कहा कि ऐक्सिस कैपिटल (एसीएल)की गति​विधियों से किसी निवेशक या बाजार के प्रतिभागी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Last Updated- September 20, 2024 | 10:56 PM IST
Axis Bank sets its sights on acquisition financing, awaits RBI guidelines

डेट सेगमेंट में बतौर मर्चेंट बैंकर ऐक्सिस कैपिटल पर रोक के बाजार नियामक के फैसले के बाद ऐक्सिस बैंक ने कहा है कि उसकी गतिविधियां सही हैं और सभी नियामकीय प्रावधानों की अनुपालन की गई है। एक्सचेंज को दी गई सूचना में बैंक ने कहा कि ऐक्सिस कैपिटल (एसीएल)की गति​विधियों से किसी निवेशक या बाजार के प्रतिभागी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इसमें कहा गया है कि ऐक्सिस कैपिटल पहले ही मर्चेंट बैकिंग का काम छोड़ चुकी है और डेट सेगमेंट में किसी प्रतिभूति के इश्यू, पेशकश आदि के मामले में मर्चेंट बैंकर, व्यवस्थापक या अंडरराइटर के तौर पर उसने एक साल से कोई नया काम नहीं लिया है। उसका मानना है कि इस अंतरिम आदेश का ऐक्सिस कैपिटल पर कोई खास असर नहीं होगा।

बैंक ने कहा कि ऐक्सिस कैपिटल अंतरिम आदेश पर सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का आकलन कर रही है। बैंक ने कहा कि सेबी ने ऐक्सिस बैंक लिमिटेड के खिलाफ कोई प्रतिकूल निर्देश या आदेश जारी नहीं किया है। बैंक का मानना है कि ऐक्सिस कैपिटल के खिलाफ आदेश का बैंक पर कोई बड़ा असर नहीं होगा क्योंकि वित्त वर्ष 23-24 में ऐक्सिस बैंक के संयुक्त कर पश्चात लाभ में ऐक्सिस कैपिटल की हिस्सेदारी महज 0.70 फीसदी थी।

ऐक्सिस कैपिटल इक्विटी कैपिटल मार्केट्स, विलय-अधिग्रहण, प्राइवेट इक्विटी और संस्थागत इक्विटी सहित सभी कारोबारों का परिचालन जारी रखेगी। गुरुवार को जारी अंतरिम आदेश में सेबी ने ऐ​क्सिस बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई ऐ​क्सिस कैपिटल को मानकों के क​थित उल्लंघन की वजह से डेट सेगमेंट में मर्चेंट बैंकर, व्यवस्थापक या अंडरराइटर के तौर पर नए कार्य हाथ में लेने से प्रतिबं​धित कर दिया था। ऐक्सिस बैंक का शेयर शुक्रवार के तेजी के बाजार में सुस्त बना रहा।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement