facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऐक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स फाइनैंशियल का विलय मंजूर, शेयरधारकों पर क्या होगा असर?

Advertisement

IRDAI और ऐक्सिस ग्रुप की मंजूरी के बाद एमएफएसएल का एएमएलआई में होगा विलय, शेयरधारकों को मिलेंगे नए शेयर

Last Updated- January 29, 2026 | 8:43 AM IST
Merger
Representational Image

ऐक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (एएमएलआई) और उसकी होल्डिंग कंपनी मैक्स फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमएफएसएल) के निदेशक मंडलों ने बुधवार को दोनों कंपनियों के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। प्रस्तावित ढांचे के तहत एमएफएसएल का एएमएलआई में विलय हो जाएगा और एमएफएसएल के शेयरधारकों को एक निश्चित अनुपात के आधार पर एएमएलआई के शेयर मिलेंगे। इसे उचित समय पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रस्तावित विलय अन्य शर्तों के साथ-साथ ऐक्सिस बैंक, ऐक्सिस सिक्योरिटीज और ऐक्सिस कैपिटल से मंजूरी के बाद होगा, जिनके पास संयुक्त रूप से एएमएलआई की चुकता इक्विटी पूंजी का लगभग 19.02 फीसदी हिस्सा है। संशोधित बीमा कानून, सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) अधिनियम 2025, बीमा नियामक की मंजूरी के तहत एक गैर-बीमाकर्ता के बीमा कंपनी के साथ विलय को सक्षम बनाता है।

ऐक्सिस मैक्स लाइफ कंपनी और मैक्स फाइनैंशियल सर्विसेज के प्रबंधन द्वारा संबंधित दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के बाद प्रस्तावित विलय की मंजूरी के लिए भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से संपर्क करेगी।

इस सैद्धांतिक स्वीकृति से कंपनी और एमएफएसएल की प्रबंधन टीमों को प्रस्तावित विलय की प्रक्रिया शुरू करने, विलय योजना और संबंधित दस्तावेजों को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा किया गया है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement