facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजाज फाइनैंस के एमडी साहा का इस्तीफा, राजीव जैन की वापसी

Advertisement

कंपनी ने सोमवार एक्सचेंज को यह जानकारी देते हुए कहा कि बीएफएल के बोर्ड ने राजीव जैन को वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नामित किया है।

Last Updated- July 21, 2025 | 10:37 PM IST
Bajaj Finance

अनूप कुमार साहा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बजाज फाइनैंस (बीएफएल) के प्रबंध निदेशक(एमडी) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 1 अप्रैल, 2025 को राजीव जैन की जगह पदभार संभाला था। कंपनी ने सोमवार एक्सचेंज को यह जानकारी देते हुए कहा कि बीएफएल के बोर्ड ने जैन को वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नामित किया है।

ऋणदाता ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा, ‘अनूप कुमार साहा के इस्तीफे के बाद प्रबंधन की निरंतरता के बनाए रखने के लिए बोर्ड ने राजीव जैन को उनकी मौजूदा शक्तियों के साथ कंपनी के प्रबंधन की शक्तियों, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के लिए नामित किया है। वह अपने कार्यकाल के शेष भाग यानी 31 मार्च 2028 तक कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक के रूप में फिर से नामित किए गए हैं।’

अप्रैल में जैन की जगह एमडी का पदभार संभालने के पहले साहा बजाज फाइनैंस में डिप्टी एमडी के पद पर काम कर रहे थे। उनका कार्यकाल मार्च 2028 में समाप्त होने वाला था। साहा 2017 में बजाज फाइनैंस से जुड़े थे। इससे पहले उन्होंने 14 वर्षों तक आईसीआईसीआई बैंक में काम किया, जहां उन्होंने क्रेडिट कार्ड, मॉर्गेज, ऑटो लोन और स्ट्रक्चर्ड फाइनैंस में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। जैन 2007 से कंपनी के साथ हैं और उन्होंने 2017 में एमडी के रूप में पदभार संभाला था। जैन ने  कंपनी को एक विविधीकृत फाइनैंस कंपनी में बदलने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement