facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finserv Q1 Results: बजाज ग्रुप की कंपनी का 10 फीसदी बढ़कर 2,138 करोड़ रुपये हुआ नेट मुनाफा मगर गिरे शेयर

Advertisement

Bajaj Finserv Q1 Results: कंपनी ने कहा कि बजाज फिनसर्व हेल्थ ने जरूरी मंजूरी प्राप्त होने के बाद TPA सहित विडाल हेल्थकेयर (Vidal Healthcare) की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है।

Last Updated- July 24, 2024 | 3:56 PM IST
RBI declines Bajaj Fin request to operate in Philippines

Bajaj Finserv Q1 Results 2025: बजाज ग्रुप की फाइनेंशियल कंपनी बजाज फिनसर्व ने आज वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के परिणाम (Bajaj Finserv Q1 Results 2025) जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट मुनाफा (Bajaj Finserv Q1 net profit) 10 फीसदी बढ़कर 2,137.70 करोड़ रुपये हो गया।

जबकि, एक साल पहले की समान अवधि (Q1FY24) में बजाज फिनसर्व का नेट मुनाफा 1,942.63 करोड़ रुपये रहा था।

टोटल इनकम बढ़ी

बजाज फिनसर्व लिमिटेड (BFL) ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में कंपनी की कुल आय (Total income) 35.22 फीसदी बढ़कर 31,480.14 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 23,280 करोड़ रुपये रही थी।

फाइनेंशियल कंपनी ने बताया कि इस तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च (total expenditure) 25,514.14 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 18,157.41 करोड़ रुपये था। इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी ने अपने कुल खर्च में 40.51 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनी का कर्मचारियों पर खर्च जून तिमाही में 2,894.37 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,440.56 करोड़ रुपये रहा था।

एसेट क्वालिटी में कम सुधार

बजाज फिनसर्व की एसेट क्वालिटी में भी इस तिमाही में सुधार कम देखने को मिला है। कंपनी का ग्रॉस NPA (GNPA) घटकर 1.06% हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1.09% थी। मगर इसका नेट NPA (net NPA) पिछले साल के 0.39% के मुकाबले बढ़कर 0.47% हो गया।

जून तिमाही में बजाज फिनसर्व की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) 12,053 करोड़ रुपये आंकी गई। BFL ने Q1 FY25 में 44.7 करोड़ की ग्राहक फ्रेंचाइजी में बढ़ोतरी और 1.097 करोड़ बुक किए गए नए लोन की संख्या दर्ज की।

बिजनेस से बढ़ रहा घाटा

कंपनी ने कहा कि BFS अपने उभरते बिजनेस को लगातार बढ़ा रही है जिसमें बजाज फिरिसर्व हेल्थ (Bajaj Firiserv Health), बजाज फिनसर्व डायरेक्ट (Bajaj Finserv Direct) बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट (Bajaj Finserv Asset Management) और बजाज फिनसर्व वेंचर्स ( Bajaj Finserv Ventures) शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इन बिजनेस से घाटा बढ़ा है लेकिन योजना के अनुसार है।

कंपनी ने कहा कि बजाज फिनसर्व हेल्थ ने जरूरी मंजूरी प्राप्त होने के बाद TPA सहित विडाल हेल्थकेयर (Vidal Healthcare) की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है।

शेयर में गिरावट

बजाज फिनसर्व के शेयरों में आज रिजल्ट के बाद भी गिरावट देखने को मिली। बजाज फिनसर्व की शेयर प्राइस (Bajaj Finserv Share Price) 2.03% की गिरावट के साथ 1585 रुपये पर क्लोज हो गई। जबकि, आज इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 1562.70 के लो लेवल तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement