facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Holdings Q1FY24 results: नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 1,415.5 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़ा

Advertisement

परिचालन से बजाज होल्डिंग्स का रेवेन्यू 13.9 फीसदी बढ़कर 104.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 91.33 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 27, 2023 | 7:10 PM IST
IREDA profit
इलस्ट्रेशन- अजय मोहंती

बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने आज यानी गुरुवार को पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 1,415.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 969.33 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही के 1,352.75 करोड़ रुपये की तुलना में नेट प्रॉफिट 4.6 फीसदी बढ़ा है।

एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बजाज होल्डिंग्स ने शेयर बाजार को बताया कि परिचालन से उसका रेवेन्यू 13.9 फीसदी बढ़कर 104.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 91.33 करोड़ रुपये था। परिचालन से रेवेन्यू पिछली तिमाही के 86.69 करोड़ रुपये से 20 फीसदी अधिक है।

बजाज ऑटो का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट Q1FY23 में 1,163 करोड़ रुपये से 41 फीसदी सालाना आधार पर (YoY) बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन 19 फीसदी रहा।

Also read: ACC Q1FY24 results: नेट प्रॉफिट 105 फीसदी बढ़कर 466.1 करोड़ रुपये पर पहुंचा, रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़ा

बजाज फिनसर्व का समेकित लाभ पिछले साल के 1,309 करोड़ रुपये से 48 फीसदी बढ़कर 1,943 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, महाराष्ट्र स्कूटर्स का मुनाफा Q1FY23 में 1.43 करोड़ रुपये से घटकर 48 लाख रुपये हो गया।

गुरुवार को BSE पर कंपनी के शेयर 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 7,557.9 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement