facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिंद्रा फाइनैंस से प्रतिबंध हटा

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 11:50 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनैंस ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसके आउटसोर्सिंग रिकवरी और रिपोजीशन (संपत्ति पर फिर से कब्जा करने वाले) एजेंटों पर लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव हटा दिया है। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने एक्सचेंज को यह सूचना दी है। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ट्रैक्टर की रिकवरी करने गए एजेंटों ने कथित रूप से एक महिला को उस समय कुचल दिया था, जब वह लोन रिकवरी एजेंटों को अपने पिता के ट्रैक्टर को ले जाने से रोक रही थी। उसके बाद नाराज रिजर्व बैंक ने 22 सितंबर को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनैंस के रिकवरी एजेंटों से रिकवरी कराने पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिंद्रा फाइनैंस ने कहा है कि कंपनी ने रिजर्व बैंक को आश्वासन दिया था कि वह अपनी रिकवरी गतिविधियों और आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को मजबूत करेगी, उसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है।

एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा गया है, ‘बोर्ड द्वारा मंजूर कार्ययोजना के मुताबिक कंपनी के प्रस्तुतीकरण और रिकवरी की गतिविधियों और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को मजबूत करने, थर्ड पार्टी एजेंटों को शामिल करने की प्रक्रिया को सख्त करने, जवाबदेही के ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद 4 जनवरी 2023 के पत्र में कंपनी से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटाए जाने को मंजूरी दी है।’ बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ एक साक्षात्कार में महिंद्रा फाइनैंस के एमडी और सीईओ रमेश अय्यर ने कहा था कि रिपोजीशन एजेंटों से पूरी तरह दूर रहना संभव नहीं है। अय्यर ने कहा कि वे विशेषज्ञ होते हैं और हमारा मानना है कि रिपोजीशन विशेष कार्रवाई है। एक अलग सूचना में सितंबर-दिसंबर तिमाही के अपने कारोबार पर कंपनी ने कहा है कि सकारात्मक वृहदआर्थिक परिदृश्य में कारोबार की गति बनी हुई है।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement