facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बंधन बैंक का शेयर 12 फीसदी उछला

Advertisement

आरबीआई की मंजूरी के बाद पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता बने नए एमडी, एनसीजीटीसी ऑडिट में बैंक को 314 करोड़ रुपये का भुगतान मिलेगा।

Last Updated- October 11, 2024 | 11:07 PM IST
Bandhan Bank

कोलकाता के बंधन बैंक का शेयर शुक्रवार को 12 फीसदी उछल गया। बैंक से जुड़ी दो अनिश्चितताएं दूर होने के बाद शेयर में यह तेजी दिखी। बैंक में नए एमडी एवं सीईओ की नियुक्ति का रास्ता साफ हो चुका है और नैशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (एनसीजीटीसी) के ऑडिट में भी चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है।

गुरुवार को बंधन बैंक ने एक्सचेंजों को बताया कि आरबीआई ने उसे पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को तीन वर्ष के लिए एमडी और सीईओ नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। बैंक ने उसी दिन यह भी घोषणा की कि ऑडिट के अनुसार एनसीजीटीसी बैंक को 314.68 करोड़ रुपये का और भुगतान करेगी।

एनसीजीटीसी पिछले साल पहली किस्त के रूप में बैंक को 916 करोड़ रुपये भुगतान कर चुकी है। बैंक बट्टे खातों से जुड़ी 228 करोड़ रुपये रकम, जो दावे का हिस्सा थी, भी वसूल चुका है। कुल मिलाकर बैंक के बही-खाते में अन्य आय के मद में 543 करोड़ रुपये और आएंगे।

सीएलएसए ने शुक्रवार को कहा, ‘ये दोनों चिंता दूर होने के बाद ध्यान एक बार फिर बैंक की बुनियादी मजबूती पर लौट आएगा। निकट अवधि में सूक्ष्म वित्त के लिए ऋण भुगतान में चूक की आशंका बहुत कम है। हमारा मानना है कि यह बात अनुमानों और इसकी कीमतों में दिख चुकी है।’

दिलचस्प बात है कि बंधन बैंक निजी क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से ताल्लुक रखने वाला कोई व्यक्ति एमडी और सीईओ बनने जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement