facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीसरी तिमाही में बैंकिंग सेक्टर की जोरदार वापसी, उधारी में दो अंकों की तेज बढ़त

Advertisement

तिमाही परिणाम की जानकारी देने वाले इन बैंकों ने इस अवधि में जमा राशि में भी बेहतर वृद्धि दर्ज की

Last Updated- January 02, 2026 | 11:12 PM IST
Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

छह बैंकों के ऋण वितरण में अक्टूबर-दिसंबर (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) के दौरान बीते साल की तुलना में दो अंकों की वृद्धि दर्ज हुई। तिमाही परिणाम की जानकारी देने वाले इन बैंकों ने इस अवधि में जमा राशि में भी बेहतर वृद्धि दर्ज की।

पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने सकल घरेलू ऋण वितरण में सालाना आधार पर 10.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। सरकारी बैंक पीएनबी का वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सकला घरेलू ऋण वितरण बढ़कर 11.68 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि उसने बीते साल 10.60 लाख करोड़ रुपये के ऋण दिए थे। बैंक ऑफ इंडिया का ऋण वितरण सालाना आधार पर 5.46 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 6.29 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस क्रम में यूको बैंक का ऋण वितरण सालाना आधार पर 17.5 प्रतिशत बढ़कर 2.15 लाख करोड़ रुपये हो गया।

निजी ऋणदाताओं में साउथ इंडियन बैंक का ऋण वितरण सालाना आधार पर 11.3 प्रतिशत बढ़कर 96,795 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने एक्सचेंज को बताया कि 31 दिसंबर को समाप्त हुई तिमाही में 900 करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले। उसने बताया, ‘अगर बट्टे खाते में नहीं डाले जाते तो 31 दिसंबर, 2025 की समाप्ति पर वृद्धि 12.43 प्रतिशत होती।’

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का ऋण वितरण सालाना आधार पर 16.3 प्रतिशत बढ़कर 50,763 करोड़ रुपये हो गया। सीएसबी बैंक का ऋण वितरण सालाना आधार पर 29 प्रतिशत उछलकर 37,208 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement