facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Bank Holidays in Nov 2023: जल्द निपटा लें जरूरी काम, कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

Last Updated- November 01, 2023 | 4:33 PM IST
Bank Holiday 2025
Representative Image

Bank Holidays in November 2023: नवंबर का महीना त्योहारों का महीना है। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती समेत कई अन्य त्योहार देश भर में मनाए जाएंगे। ऐसे में बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेंगी। RBI के हॉलीडे कैलेंडर (RBI Holiday Calendar) के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

नवंबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। RBI के हॉलीडे कैलेंडर (RBI Holiday Calendar) के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें महीने के सभी रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। बता दें कि RBI हर महीने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है।

Also read: BS BFSI Summit: पूर्ण बैंक बनने से पहले सभी सेवाएं शुरू करें स्मॉल फाइनैंस बैंक 

ब्रांच जाने से पहले चेक करें लिस्ट

RBI की तरफ से जारी हॉलीडे लिस्‍ट में से कई छुट्टियां राष्‍ट्रीय स्‍तर की हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसी के साथ कुछ बैंकों में रिजनल फेस्टिवल पर छुट्टियां रहती हैं। इस कारण छुट्टियों की संख्या अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं।

1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलूरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी

10 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार

12 नवंबर, 2023- रविवार

13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा।

Also read: BS BFSI Summit: बैंकिंग प्रमुखों की राय, प्रौद्योगिकी कंपनियां नहीं बन सकते बैंक

14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

19 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी

20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार

26 नवंबर, 2023- रविवार

27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलूरु में बैंक बंद रहेंगे।

First Published - November 1, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट