facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और यूको बैंक ने MCLR दरों में 5 आधार अंक तक की बढ़ोतरी की

Advertisement

तीन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने फंड की बढ़ती लागत को दर्शाते हुए चुनिंदा अवधियों के लिए एमसीएलआर दरों में वृद्धि की; यूको बैंक ने टीबीएलआर दरों में भी की कमी

Last Updated- August 09, 2024 | 10:26 PM IST
bob, Bank of Baroda

फंड की लागत में वृद्धि को दर्शाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के 3 बैंकों- बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), केनरा बैंक और यूको बैंक ने सीमांत लागत पर आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में चुनिंदा अवधियों के लिए 5 आधार अंक तक की बढ़ोतरी कर दी है।

कोलकाता मुख्यालय वाले बैंक, यूको बैंक ने ट्रेजरी बिल बेंचमार्क से जुड़ी दरें 5 से 15 आधार अंक तक घटा दी हैं। मुंबई के बीओबी ने एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा है कि उसने 3 माह अवधि के लिए एमसीएलआर 8.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत और 6 महीने के लिए 8.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत कर दिया है।

एक साल के कर्ज के लिए संशोधित एमसीएलआर 8.95 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 8.90 प्रतिशत था। बीओबी की जमा की लागत जून 2023 को समाप्त तिमाही में 4.68 प्रतिशत से बढ़कर जून 2024 के आखिर में 5.06 प्रतिशत हो गई है। बीओबी का कर्ज पर यील्ड वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के 8.4 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 8.55 प्रतिशत हो गया है।

परिणामस्वरूप ब्याज से आमदनी 3.27 प्रतिशत से घटकर 3.18 प्रतिशत रह गई है। बेंगलूरु के केनरा बैंक ने सभी समयावधि के लिए एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है। एक्सचेंज को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि 3 महीने के लिए उसकी संशोधित दर 8.45 प्रतिशत होगी, जो पहले के 8.4 प्रतिशत से अधिक है। वहीं एक साल का एमसीएलआर 9.0 प्रतिशत होगा, जबकि पुरानी दर 8.95 प्रतिशत थी।

कोलकाता के यूको बैंक ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि उसने 1 माह के लिए एमसीएलआर 8.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत और 1 साल का 8.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.95 प्रतिशत कर दिया है। इसने एक महीने के टीबीएलआर को 6.85 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत और 12 महीने का टीबीएलटी 7.0 प्रतिशत से 6.90 प्रतिशत कर दिया है।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement