facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Baroda Q3 results: मुनाफे में आया 75 फीसदी का जोरदार उछाल, NPA भी घटा

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 3:45 PM IST
bob, Bank of Baroda

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 75 फीसदी के उछाल के साथ 3,853 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फंसे कर्ज की स्थिति में सुधार से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,197 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय भी तीसरी तिमाही में 20,482 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) 31 दिसंबर, 2022 तक घटकर 4.53 फीसदी रह गईं। 31 दिसंबर, 2021 तक यह 7.25 फीसदी थीं। वहीं इस दौरान बैंक का शुद्ध NPA भी 2.25 फीसदी से घटकर 0.99 फीसदी रह गया।

यह भी पढ़ें: HDFC Q3 Results : नेट प्रॉफिट 15 प्रतिशत बढ़कर 7,078 करोड़ रुपये पर

इसके चलते बैंक का प्रावधान (कर के अलावा) और अन्य आकस्मिक खर्च घटकर 2,404 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले साल समान अवधि में 2,507 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement