facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Baroda का गदर! 56 करोड़ रुपये वसूलने के लिए Sunny Deol के विला की करेगा नीलामी

Advertisement

गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के ऋण व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है।

Last Updated- August 20, 2023 | 7:14 PM IST
bob, Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सनी देओल की संपत्ति (Sunny Deol Villa) को नीलामी के लिए रखा है। ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त को यह नीलामी की जाएगी।

गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के ऋण व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है।

बैंक की ओर से रविवार को जारी सार्वजनिक निविदा में कहा गया कि बैंक मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है। नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की गई है।

Also Read: चूक होने पर ज्यादा ब्याज नहीं वसूल सकते बैंक: RBI

नीलामी के लिए संपत्ति में सनी साउंड्स भी शामिल

नीलामी के लिए जारी नोटिस के अनुसार, Sunny Deol Villa के अलावा 599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति में सनी साउंड्स भी शामिल है, जो कि देओल परिवार के स्वामित्व में है। सनी साउंड्स कर्ज का कॉर्पोरेट गारंटर है। सनी के पिता एवं अभिनेता धर्मेंद्र ऋण के व्यक्तिगत गारंटर हैं।

बैंक के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को इस संबंध में कोई अन्य विवरण नहीं दिया।

‘अभिनेता ने कब व कितना ऋण लिया था’ और ‘ऋण के लिए उसके पास अन्य गारंटी क्या है क्योंकि संपत्ति का मूल्य बकाया से कम है’ आदि सवालों पर कोई जवाब नहीं मिला।
Also Read: देश भर में 2026 तक 2000 शाखाएं खोलेगा Punjab And Sind Bank, ATM की संख्या भी बढ़ाएगा

निविदा नोटिस के अनुसार, 2002 के सरफीजी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए अभिनेता के पास अब भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement