facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक ऑफ इंडिया ने FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में किया इजाफा, अब 1 वर्ष के अवधि पर मिलेगी इतनी ब्याज

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 7:44 PM IST
Bank of India’s Q1 net profit rises 10% to Rs 1,703 crore, NII up 6% Bank of India Q1 Results 2025: बैंक ऑफ इंडिया का 10 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, एडवांस बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हुआ

Bank of India FD Rate: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है।

बैंक के अनुसार, संशोधन के बाद बैंक 7 दिनों से 10 वर्ष तक की जमा अवधि वाली FD पर अब 3 फीसदी से 6 प्रतिशत तक की ब्याज की पेशकश की जायेगी।

वहीं, 1 साल में मेच्योर होने वाली जमा राशि पर अब अधिकतम 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगी। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार एफडी की नयी दरें 26 मई यानी शुक्रवार से प्रभावी हो गई हैं।

इसके अलावा बैंक 7 से 45 दिनों के भीतर मेच्योर होने वाले एफडी पर 3 प्रतिशत के हिसाब से इंटरस्ट देगा। जबकि 46 से 179 दिनों में मेच्योर होने वाली जमाओं पर 4.50 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

साथ ही 180 दिनों से 269 दिनों की अवधि वाली FD पर 5 प्रतिशत और 270 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर 5.50 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलेगा।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी ब्याज दरों में किया बदलाव

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (FSFB) ने भी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के लिए अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किया है।

बैंक ने गुरुवार को बयान में कहा कि फिनकेयर FD कस्टमर अपनी सेविंग पर 8.51% तक का ब्याज कमा सकते हैं, और वरिष्ठ नागरिक 9.11% तक कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए कम से कम जमा पूंजी 5000 रुपये होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: यह बैंक FD पर दे रहा 9.11% का ब्याज, केवल 5000 के डिपॉजिट पर ले सकेंगे लाभ

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement