facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of India Q3 Results: मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 4:51 PM IST
Bank of India’s Q1 net profit rises 10% to Rs 1,703 crore, NII up 6% Bank of India Q1 Results 2025: बैंक ऑफ इंडिया का 10 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, एडवांस बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हुआ
Creative Commons license

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

मुंबई के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,027 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक की कुल आय भी अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में बढ़कर 14,159.60 करोड़ रुपये हो गई। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 11,211.14 करोड़ रुपये थी।

तीसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय भी 64 फीसदी बढ़कर 5,596 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 3,408 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक का परिचालन लाभ भी 74 फीसदी बढ़कर 3,652 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 2,096 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: Bank of Maharashtra का शुद्ध लाभ तिमाही में दोगुने से ज्यादा

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) 31 दिसंबर तक घटकर 7.66 फीसदी रहीं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 10.46 थीं। वहीं शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.61 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2.66 फीसदी था।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement