facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of India Q4 results: मुनाफा 7% बढ़कर 1,439 करोड़ रुपये हुआ, एसेट क्वालिटी भी सुधरी

Advertisement

NPA कम हुआ, लेकिन प्रावधान बढ़े

Last Updated- May 20, 2024 | 12:21 PM IST
Bank of India’s Q1 net profit rises 10% to Rs 1,703 crore, NII up 6% Bank of India Q1 Results 2025: बैंक ऑफ इंडिया का 10 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, एडवांस बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हुआ

मार्च तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 7% बढ़कर 1,439 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा 1,350 करोड़ रुपये था। कुल आय और शुद्ध ब्याज आय (NII) में भी बढ़ोतरी देखी गई है। बैंक की कुल आय बीते एक साल में 16,549 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,913 करोड़ रुपये हो गई है। शुद्ध ब्याज आय (NII) 5,937 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,523 करोड़ रुपये हो गई।

उनकी संपत्ति की क्लालिटी में लगातार सुधार हो रहा है। 31 मार्च 2024 तक बैंक का कुल बैड लोन (NPA) घटकर 4.98% हो गई है, जबकि पिछले साल के अंत में यह 7.31% था। साथ ही, शुद्ध बैड लोन (नेट NPA) भी कम होकर 1.22% पर आ गया है, जो एक साल पहले 1.66% था। हालांकि, बैंक को इस तिमाही में बैड लोन के लिए ज्यादा प्रावधान करना पड़ा है।

यह राशि बढ़कर 2,043 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 546 करोड़ रुपये थी। 31 मार्च 2024 तक बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 90.59% रहा। कुल मिलाकर, बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता बेहतर हो रही है, लेकिन बैड लोन के लिए प्रावधान बढ़ने से बैंक के मुनाफे पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के लिए साल 2023-24 काफी अच्छा रहा है। इस पूरे वित्तीय वर्ष में बैंक का मुनाफा 57% बढ़कर 6,318 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल के 4,023 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। कुल आय में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। वित्त वर्ष 24 में यह 54,748 करोड़ रुपये से बढ़कर 66,804 करोड़ रुपये हो गई है।

बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है, जैसा कि पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) में वृद्धि से पता चलता है। सीआरएआर 31 मार्च 2023 को 16.28% से बढ़कर 16.96% हो गया है। साथ ही, मार्च 2024 के अंत में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) भी 3.30% रहा। बोर्ड ने 2023-24 के लिए प्रति शेयर 2.80 रुपये या 28% का लाभांश देने की सिफारिश की है, जिस पर आगामी वार्षिक आम बैठक में फैसला लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement