facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Maharashtra Q1 Results: नेट प्रॉफिट 95% बढ़कर 882 करोड़ रुपये पर, नेट इंटरेस्ट इनकम 39 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का शेयर बुधवार के कारोबार में 5.40 प्रतिशत का उछाल लेकर 33.20 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- July 19, 2023 | 3:42 PM IST
Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: Net profit increased by 47 percent, the bank got interest of Rs 5,875 crore Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: 47 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, बैंक को मिला 5,875 करोड़ रुपये का इंट्रेस्ट

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra Q1 results) का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 882 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 95 प्रतिशत का उछाल आया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 452 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

नेट इंटरेस्ट इनकम में भी इजाफा

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी ब्याज से शुद्ध आय भी जून तिमाही में सालाना आधार पर 38.80 प्रतिशत बढ़कर 2,340 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 1,686 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा बैंक की गैर-ब्याज आय भी वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बढ़कर 629 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 317 करोड़ रुपये थी।

बैंक की कुल जमा राशि भी 24.73 प्रतिशत बढ़कर 2,44,365 करोड़ रुपये हो गया जबकि कुल कारोबार 24.84 प्रतिशत बढ़कर 4,20,041 करोड़ रुपये हो गया।

एनपीए में सुधार

साथ ही मार्च-जून तिमाही में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का ग्रॉस नॉन-परफार्मिंग एस्सेट (NPA) सुधरकर 2.28 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 0.24 प्रतिशत हो गया।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आय में सालाना आधार पर लगभग 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3774 करोड़ रुपये से बढ़कर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5417 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का शेयर बुधवार के कारोबार में 5.40 प्रतिशत का उछाल लेकर 33.20 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement