facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Maharashtra Q4 Results: नेट प्रॉफिट 45 प्रतिशत बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

Bank of Maharashtra Q4 Results: बैंक की कुल आय बढ़कर 6,488 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 5,317 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- April 26, 2024 | 3:11 PM IST
Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: Net profit increased by 47 percent, the bank got interest of Rs 5,875 crore Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: 47 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, बैंक को मिला 5,875 करोड़ रुपये का इंट्रेस्ट

Bank of Maharashtra Q4 Results: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। Q4FY24 में बैंक का नेट प्रॉफिट 45 प्रतिशत बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये हो गया। बैड लोन (bad loans) में गिरावट और ब्याज आय में वृद्धि से बैंक का मुनाफा बढ़ा। पुणे स्थित इस सरकारी बैंक का एक साल पहले इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट 840 करोड़ रुपये था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, Q4FY24 में बैंक की कुल आय बढ़कर 6,488 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 5,317 करोड़ रुपये थी।

Also read: Q4 रिजल्ट के बाद Bajaj Finance के शेयर में करीब आठ प्रतिशत की गिरावट

Q4FY24 में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 5,467 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,495 करोड़ रुपये थी। बैंक की 31 मार्च 2024 तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) घटकर सकल अग्रिम का 1.88 प्रतिशत हो गई, जो मार्च 2023 के अंत तक 2.47 प्रतिशत थी। नेट NPA भी 2024 के अंत में 0.25 प्रतिशत से घटकर अग्रिम का 0.20 प्रतिशत हो गया।

इस बीच, बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए नेट प्रॉफिट में से 1.40 रुपये प्रति शेयर या 10 रुपये अंकित मूल्य के 14 प्रतिशत डिविडेंड की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement