facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Maharashtra का शुद्ध लाभ तिमाही में दोगुने से ज्यादा

Advertisement

सरकारी हिस्सा घटाने के लिए क्यूआईपी के जरिये चौथी तिमाही में 5 फीसदी हिस्सा बेचने पर विचार

Last Updated- January 16, 2023 | 11:21 PM IST
Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: Net profit increased by 47 percent, the bank got interest of Rs 5,875 crore Bank of Maharashtra Q1 Results 2024: 47 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, बैंक को मिला 5,875 करोड़ रुपये का इंट्रेस्ट
Creative Commons license

Bank of Maharashtra का शुद्ध‍ लाभ दिसंबर में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 138.76 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 775.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन में बढ़ोतरी से बैंक के लाभ को सहारा मिला। पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध‍ लाभ 324.63 करोड़ रुपये रहा था जबकि वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में 535.06 करोड़ रुपये। बैंक का शेयर आज बीएसई पर 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 33.05 रुपये पर बंद हुआ।

बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ ए एस राजीव ने कहा, सरकारी हिस्सेदारी मौजूदा 91 फीसदी है, जिसमें से 5 फीसदी की बिक्री के लिए बैंक चौथी तिमाही में क्यूआईपी ला सकता है। बैंक का कुल पूंजी पर्याप्तता अनुपात दिसंबर 2022 में 17.53 फीसदी रहा। बैंक की शुद्ध‍ ब्याज तीसरी तिमाही में आय सालाना आधार पर 29.65 फीसदी की बढ़त के साथ 1,980 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक का शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन इस अवधि में सुधरकर 3.6 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.11 फीसदी और दूसरी तिमाही में 3.55 फीसदी रहा था। बैंक के एमडी ने कहा, मौजूदा तिमाही में बैंक का मार्जिन 3.5 से 3.75 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: HDFC Merger: रिजर्व बैंक से अब तक कोई जवाब नहीं

बैंक की गैर-ब्याज आय इस अवधि में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 641 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। सितंबर 2022 की तिमाही में यह 502 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement