facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Banking Sector: बैंकों ने धन जुटाने का रुझान बढ़ाया, वित्त वर्ष के अंत में मांग बढ़ने की उम्मीद

Advertisement

जमा प्रमाणपत्रों की ब्याज दरों में वृद्धि, धन की मांग बढ़ी

Last Updated- March 05, 2024 | 11:30 PM IST
PSBs

बैंक विशेषकर अल्पावधि कोष को लेकर प्रयास तेज करेंगे। इसका कारण यह है कि बैंकों को वित्त वर्ष के अंतिम माह में कर भुगतान की पूंजीगत मांगों और वर्ष के अंत के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार 26 जनवरी, 2024 की तुलना में 23 फरवरी, 2024 को समाप्त हुए पखवाड़े में जमा प्रमाणपत्रों (सीडी) से धन जुटाना 20,000 करोड़ रुपये से करीब तीन गुना से अधिक बढ़कर 60,000 करोड़ रुपये हो गया है।

इंडिया रेटिंग ऐंड रिसर्च के कोर एनालिटिकल ग्रुप के निदेशक सौम्यजीत नियोगी ने कहा कि बैंकों ने नकदी की स्थिति में सुधार को लेकर जनवरी तक इंतजार किया था।

हालांकि फिर उन्हें लगने लगा कि बेहतर ढंग से नकदी बेहतर नहीं होगी और उन्होंने जनवरी में सीडी आदि के जरिये धन जुटाना शुरू कर दिया। लिहाजा अग्रिम कर, जीएसटी और साल अंत की मांग को लेकर बैंको का धन जुटाने का रुझान कायम रह सकता है।

नियोगी ने कहा कि मार्च में बदलते परिदृश्य को लेकर आरबीआई पर्याप्त नकदी सहायता मुहैया कराने के लिए अपने नजरिये में बदलाव कर सकता है। आरबीआई के अनुसार अल्पावधि के एक अन्य तरीके वाणिज्यिक पत्र से धन जुटाना भी बढ़ा है।

यह 15 जनवरी, 2024 के पखवाड़े में 34,493 करोड़ रुपये था जबकि 31 जनवरी, 2024 के पखवाड़े की समाप्ति पर 53,532 करोड रुपये था और 15 फरवरी, 2024 को समाप्त हुए पखवाड़े में 57,900 करोड़ रुपये था। जमा प्रमाणपत्र की ब्याज दरों का बढ़ना भी यह इंगित करता है कि धन की मांग बढ़ गई है।

जमा प्रमाणपत्रों के लिए ब्याज दर का दायरा भी बढ़ा और यह 26 जनवरी, 2024 को समाप्त हुए पखवाड़े में 7.07-8.02 फीसदी से बढ़कर 23 फरवरी, 2024 को समाप्त हुए पखवाड़े में 7.17-8.22 फीसदी हो गया।

जन स्मॉल फाइनैंस बैंक के ट्रेजरी व कैपिटल मार्केट्स के प्रमुख गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि बैंक इस महीने नकदी पर दबाव रहने के कारण बड़े स्तर पर सीडी आदि से धन जुटाएंगे। अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ऋणदाता मौके को भुना रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement