facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Banking sector: बढ़ते ऋण-जमा अंतर पर RBI ने बैंकों को चेताया, बिजनेस प्लान पर फिर से करें काम

Advertisement

गवर्नर ने छोटे ऋण पर अत्यधिक ब्याज वसूलने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और माइक्रो फाइनैंस फर्मों को चेताया।

Last Updated- June 07, 2024 | 11:12 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों के बोर्डों से आज कहा कि ऋण व जमा के बीच आए अंतर और नकदी प्रबंधन, पुन: मूल्य व जारी जोखिमों के मद्देनजर बिजनेस योजना पर फिर से कार्य करें।

दास ने वक्तव्य में कहा, ‘ऋण और जमा वृद्धि में अंतर ने बैंकों के बोर्डों को बिज़नेस प्लान की रणनीतियों पर फिर से कार्य करने को मजबूर किया है। संपत्ति और देनदारियों के बीच विवेकपूर्ण संतुलन बनाए रखना होगा। ‘

गवर्नर ने छोटे ऋण पर अत्यधिक ब्याज वसूलने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और माइक्रो फाइनैंस फर्मों को चेताया। उन्होंने कहा कि नियामक गैरसुरक्षित ऋणों में वृद्धि और उसके जोखिम पर निगरानी रखेगा।

आरबीआई के 17 मई, 2024 को समाप्त हुए पखवाड़े के आंकड़ों के मुताबिक ऋण और जमा वृद्धि दर का अनुपात 3.1 प्रतिशत (310 आधार अंक) है। इसके बावजूद बैंक बीते एक वर्ष से अधिक समय से सक्रिय रूप से जमा राशि कर रहे हैं। उधारी और जमा वृद्धि में अंतर 3.0 और 3.5 प्रतिशत के बीच रही है। इसमें एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है।

यदि इस विलय को शामिल किया जाता है तो यह अंतर बढ़कर 6.2 प्रतिशत (620 आधार अंक) हो जाता है। आरबीआई ने अप्रैल 2024 के बाद दूसरी बार ऋण और जमा दर वृद्धि के अंतर पर चिंता जताई है। सितंबर 2023 के बाद से बैंकों का ऋण-जमा अनुपात (सी/डी अनुपात) 80 प्रतिशत के करीब रहा है।

बैंकों को नियामक की 4.5 प्रतिशत नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) और 18 प्रतिशत वैधानिक तरलता अनुपात (एसएसआर) के मद्देनजर ऋण की मांग के लिए धन मुहैया कराने पर दबाव का सामना करना पड़ रहा है। रिसर्च केयर एज के एसोसिएट डायेरक्टर, बीएफएसआई सौरभ भालेराव ने कहा कि वित्त वर्ष 25 में सी/डी अनुपात 81 प्रतिशत से ऊपर रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement