facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म से ऑपरेशन लागत में 70 प्रतिशत कमी

Advertisement

रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने कहा, कर्जदाताओं का सूचना पाने और ग्राहकों से जुड़ने पर आने वाला खर्च 70 प्रतिशत से ज्यादा कम हुआ है

Last Updated- September 07, 2023 | 10:47 PM IST
Operational cost to lenders has reduced by over 70% post launch of Public Tech Platform

भारतीय रिजर्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाधारहित ऋण देने के लिए पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म शुरू किए जाने से कर्जदाताओं के कुछ खास परिचालन लागत में 70 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है। इससे उधार लेने वालों पर पड़ने वाले अतिरिक्त शुल्क के बोझ को घटाने में मदद मिली है।

रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘कर्जदाताओं का सूचना पाने और ग्राहकों से जुड़ने पर आने वाला खर्च 70 प्रतिशत से ज्यादा कम हुआ है और बाधारहित ऋण देने के लिए पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म शुरू करने के बाद से आने वाली 5 से 6 प्रतिशत अवसर लागत खत्म हो गई है।’

भारतीय रिजर्व बैंक ने बाधारहित ऋण के लिए प्रायोगिक परियोजना 17 अगस्त, 2023 को शुरू की थी। इसका मकसद बाधारहित ऋण प्रदान करे के साथ बाधारहित डिजिटल सूचनाएं प्रदान करना है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में बोलते हुए चौधरी ने कहा फिनटेक इकाइयों के ग्राहक केंद्रित होने और बेहतर प्रशासन पर जोर दिया, जिससे इन इकाइयों की सततता बनी रहे।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement