facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC AMC के बाद IFC भी फेडरल बैंक में बढ़ाएगी हिस्सेदारी, RBI ने दी मंजूरी

Advertisement

शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में Federal Bank के शेयर 0.86 प्रतिशत बढ़कर 147.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे

Last Updated- September 29, 2023 | 4:43 PM IST
federal bank share price

इंटरनैशनल फाइनैंस कॉरपोरेशन (IFC) को फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.70 प्रतिशत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई है।

एक्सचेंजों को दी गई सूचना में कहा गया है, ‘रेगुलेशन 30 और SEBI (लिस्टिंग दायित्व और डिस्क्लोजर आवश्यकताएं) रेगुलेशन्स, 2015 के नियमों के मुताबिक, हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि फेडरल बैंक लिमिटेड (‘बैंक’) को भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें कहा गया है कि RBI ने 28 सितंबर, 2023 को इंटरनैशनल फाइनैंस कॉरपोरेशन (IFC) को निर्दिष्ट शर्तों के अधीन बैंक की भुगतान की गई शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों के 9.70% तक की कुल हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

IFC के पास वर्तमान में बैंक में 1.34 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

21 सितंबर को एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) को भी फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई थी। HDFC AMC को इसके तहत 9.50 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिली थी।

शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में फेडरल बैंक के शेयर 0.86 प्रतिशत बढ़कर 147.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement