facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI, BoB के बाद Indian Bank भी स्थापित करेगा सहायक कंपनी, RBI से मिली मंजूरी

Advertisement

सहायक कंपनी स्थापित करने से बड़े शहरों के अलावा अन्य स्थानों पर लागत कम करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- January 09, 2024 | 4:03 PM IST
Indian Bank

चेन्नई के इंडियन बैंक की योजना मूल्य आधारित सेवाओं के परिचालन के लिए सहायक कंपनी स्थापित करने की है। इससे बड़े शहरों के अलावा अन्य स्थानों पर लागत कम करने में मदद मिलेगी।

सार्वजनिक क्षेत्र के दो बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पहले ही ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों में ऐसी इकाइयां स्थापित कर चुके हैं। सहायक कंपनी के श्रम बल के सलाहकार को नियुक्त करने के अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) के अनुसार बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से सैद्धांतिक रूप से इसके लिए मंजूरी मिल गई है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने आरपीएफ को देखा है। आरपीएफ के अनुसार, ‘प्रस्तावित सहायक कंपनी कारोबारी पत्राचार गतिविधियों, कारोबारी संचालन गतिविधियों, ग्राहक सेवा और शिकायत प्रबंधन, कॉल सेंटर का संचालन और आईटी से जुड़े सहायक कार्यों में सेवाएं मुहैया करवाएगी।’

यह भी पढ़े: Loan Interest Rates-इस बैंक ने बढ़ाईं लोन पर ब्याज दरें, अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

आरपीएफ के अनुसार, ‘पूर्ण स्वामित्व वाली प्रस्तावित सहायक कंपनी की गतिविधियां पूरी तरह समय-समय पर जारी भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुरूप होंगी।’ बिज़नेस स्टैंडर्ड ने प्रस्तावित सहायक कंपनी के बारे में इंडियन बैंक को सवाल भेजा था लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इंडियन बैंक के 20,000 से अधिक टच पाइंट हैं जिनमें 5,978 घरेलू शाखाएं और 10,850 बिज़नेस कॉरस्पोंडेंट हैं। इसका जमा के साथ उधारी का कुल कारोबार सितंबर, 2023 की समाप्ति पर 11.33 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement