facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI और इंडोनेशिया के केंद्रीय बैंक में हुआ समझौता, सीमापार लेनदेन को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

इससे भारतीय रुपये और इंडोनेशिया के रुपया की विदेशी मु्द्रा एक्सचेंज को बढ़ने में मदद मिलेगी।

Last Updated- March 07, 2024 | 10:03 PM IST
Agreement signed between RBI and Central Bank of Indonesia, cross border transactions will get a boost RBI और इंडोनेशिया के केंद्रीय बैंक में हुआ समझौता, सीमापार लेनदेन को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और इंडोनेशिया के केंद्रीय बैंक ने मुद्रा के सीमा पार लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत ने यूएई के बाद स्थानीय मुद्रा में कारोबार का दूसरा ऐसा समझौता किया है।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और बैंक इंडोनेशिया के गवर्नर पेरी वारजियो ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। आरबीआई ने बयान में बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच स्थानीय मुद्राओं में क्रॉस बॉर्डर लेनदेन का ढांचा स्थापित करने के लिए यह समझौता हुआ। इसका ध्येय रुपये (भारतीय रुपये) और आईडीआर (इंडोनेशिया का रुपया) में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है।

इस समझौते में दोनों देशों के बीच सभी चालू खातों में लेनदेन, अनुमति प्राप्त पूंजी खाते से लेनदेन और आर्थिक व वित्तीय अन्य लेनदेन शामिल हैं। इस समझौते से निर्यातक और आयातक घरेलू मुद्राओं में इनवाइस और भुगतान कर सकेंगे। इससे भारतीय रुपये और इंडोनेशिया के रुपया की विदेशी मु्द्रा एक्सचेंज को बढ़ने में मदद मिलेगी। स्थानीय मुद्रा के इस्तेमाल से अनुकूल लागत व लेनदेन के समय को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

बयान के मुताबिक, ‘यह गठजोड़ आरबीआई और बैंक इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। द्विपक्षीय लेनदेन में स्थानीय मुद्रा का इस्तेमाल बढ़ने से भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार बढ़ेगा।

इसके अलावा भारत और इंडोनेशिया के बीच वित्तीय समावेशन मजबूत होगा, लंबे समय से जारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वित्तीय संबंध मजबूत होंगे।’

फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए। कई अन्य देश व्यापार निपटान के लिए अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement