facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बंधन बैंक के एमडी, सीईओ पद पर सेनगुप्ता की नियुक्ति की मंजूरी मिली

Advertisement

बंधन बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि सेनगुप्ता का तीन साल का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से गिना जाएगा।

Last Updated- October 11, 2024 | 6:46 AM IST
Bandhan Bank
Representative image

भारतीय रिजर्व बैंक ने पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को तीन साल के लिए बंधन बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बंधन बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि सेनगुप्ता का तीन साल का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से गिना जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ अक्टूबर, 2024 के अपने पत्र के जरिये इस पद पर सेनगुप्ता की नियुक्ति को पूर्व-स्वीकृति दे दी है।

बैंक ने कहा कि सेनगुप्ता बैंक के संस्थापक एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर घोष की जगह लेंगे जो नौ जुलाई को पद से हट गए थे। फिलहाल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक रतन केश अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं।

सेनगुप्ता सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी एवं सीईओ रह चुके हैं। वह खुदरा और कॉरपोरेट बैंकिंग दोनों क्षेत्रों में लंबा अनुभव रखते हैं।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 6:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement