facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Strike March 2025: क्या आज 25 मार्च को खुले रहेंगे बैंक? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

Bank Strike Today: देशव्यापी हड़ताल अब रद्द हो चुकी है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आज कोई बैंक हॉलिडे नहीं है।

Last Updated- March 25, 2025 | 8:53 AM IST
Bank Strike Today Check Update
Bank Strike Today Check Update

Bank Strike March 2025: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा 24 और 25 मार्च 2025 को बुलाई गई बैंक हड़ताल अब टाल दी गई है। यह फैसला शुक्रवार को मुख्य श्रम आयुक्त और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बातचीत के बाद लिया गया। UFBU में 9 बैंक यूनियन शामिल हैं। उन्होंने 13 मार्च को यह हड़ताल तब घोषित की थी जब इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ बातचीत बेनतीजा रही थी।

अब ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि आज 25 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? चेक करें अपडेट

सोमवार, 25 मार्च को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। देशव्यापी हड़ताल अब रद्द हो चुकी है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आज कोई बैंक हॉलिडे नहीं है। इसलिए आज सभी बैंक शाखाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से काम करेंगी।

बैंक हड़ताल का अपडेट

बैंक यूनियनों की मांगों को लेकर अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की गई है। इस दिन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की मांगों पर अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट पेश करनी होगी। हालांकि, अगली हड़ताल की तारीख या सरकार की ओर से इन मांगों पर क्या कार्रवाई हुई है, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक यूनियनों ने IBA के साथ लंबित मुद्दों के निपटारे और ग्रेच्युटी एक्ट में बदलाव की भी मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी कर्मचारियों की तरह बैंक कर्मचारियों के लिए भी ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये की जाए और इसे इनकम टैक्स से छूट मिले।

UFBU में ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC), बैंक इंप्लॉइज कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI), और नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लॉइज (NCBE) जैसे संगठन शामिल हैं।

मार्च 2025 में बैंकों की छुट्टी:

ईद उल फित्र (रमज़ान-ईद) के मौके पर 31 मार्च 2025 को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement