facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AU small Finance Bank MOU: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ की रणनीतिक साझेदारी

Advertisement

इसका मकसद एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को सामान्य बीमा और इससे जुड़े समाधानों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करना है।

Last Updated- September 06, 2024 | 6:23 PM IST
AU small Finance Bank MOU: AU Small Finance Bank enters into strategic partnership with United India Insurance AU small Finance Bank MOU: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ की रणनीतिक साझेदारी

भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) और सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस (सामान्य बीमा) कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (यूआईआईसी) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

इसका मकसद एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को सामान्य बीमा और इससे जुड़े समाधानों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करना है। इसमें वाहन बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, फसल बीमा, प्रॉपर्टी बीमा, दुकानदार बीमा, साइबर सुरक्षा बीमा और अन्य बहुत कुछ शामिल है।

एयू एसएफबी और यूआईआईसी ने औपचारिक रूप से रणनीतिक गठबंधन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। समझौतों पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री भूपेश सुशील राहुल ने हस्ताक्षर किए।

यह साझेदारी एयू एसएफबी के फॉरएवर बैंक के सपने को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है। जिसका उद्देश्य पूरे देश में व्यापक स्तर पर वित्तीय समाधान प्रदान करना है।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement