facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक्सिस बैंक को एक्सिस फाइनैंस के भविष्य पर RBI से स्पष्टीकरण का इंतजार

Advertisement

चौधरी ने कहा, ‘फिर हमें सोचना होगा कि हम इसका विलय करते हैं, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए जाते हैं या अपनी शेयरधारिता निर्धारित स्तर से नीचे करने का रास्ता अपनाते हैं।’

Last Updated- December 03, 2024 | 10:42 PM IST
Axis Bank sets its sights on acquisition financing, awaits RBI guidelines

भारत के निजी क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा ऋणदाता एक्सिस बैंक अपने पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एक्सिस फाइनैंस के भविष्य को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा है। नियामक का प्रस्ताव है कि किसी बैंक समूह से एक ही इकाई को ​कोई विशेष स्वीकार्य कारोबार करने की अनुमति मिल सकती है।

इसके तहत बैंक में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का विलय करना, सार्वजनिक सूचीबद्धता करना या एनबीएफसी में शेयरधारिता घटाकर निर्दिष्ट सीमा से कम करने के विकल्प शामिल हैं।

ऐक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक या मुख्य कार्याधिकारी अमिताभ चौधरी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘नियामक से यह संकेत मिला था कि वह ऐक्सिस बैंक के एनबीएफसी में इक्विटी बढ़ाने को पसंद नहीं करता। इस पर हमने कहा कि ऐसी स्थिति आ गई थी कि हमें अन्य शेयरधारक को शामिल करना पड़ सकता है। ऐसे में हम देखते हैं कि हमारे पास कितना समय है।’

चौधरी ने कहा, ‘फिर हमें सोचना होगा कि हम इसका विलय करते हैं, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए जाते हैं या अपनी शेयरधारिता निर्धारित स्तर से नीचे करने का रास्ता अपनाते हैं।’

रिजर्व बैंक के अक्टूबर में जारी प्रारूप परिपत्र के अनुसार एक बैंक समूह में विभिन्न इकाइयां एक जैसा व्यवसाय या वित्तीय क्षेत्र के किसी नियामक से उसे जारी रखने/अधिग्रहण के लिए उसी श्रेणी में लाइसेंस/ प्राधिकरण नहीं रख सकती हैं।

इसमें यह भी कहा गया कि किसी बैंक और उसकी सहायक कंपनियों के बीच ओवरलैपिंग वाली ऋण गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मसौदे पर प्रतिक्रिया 20 नवंबर तक दी जानी था। इस पर बैंकों ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। इस क्रम में बैंकों ने व्यक्तिगत स्तर और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के जरिये प्रतिक्रिया दे दी है।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement