facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis Bank Q3 Results: बैंक ने दर्ज किया 3.7 फीसदी का नेट मुनाफा, कमाए 6,071 करोड़ रुपये; घटा NPA

Advertisement

Axis Bank Q3 Results में बेहतर परफॉर्मेंस की वजह लोन ग्रोथ में इजाफा है।

Last Updated- January 23, 2024 | 5:13 PM IST
Axis Bank

भारत की प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज कर्जदाता ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (FY24Q3) के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका नेट मुनाफा 3.7 फीसदी बढ़कर 6,071 करोड़ रुपये हो गया है।

Axis Bank की 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में बेहतर परफॉर्मेंस की मुख्य वजह लोन ग्रोथ में इजाफा है। बैंक ने एनालिस्ट के अनुमान से बेहतर परफॉर्मेंस दर्ज की है। एनालिस्ट को उम्मीद थी कि यह इस तिमाही में 5,991 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज करेगा।

बता दें कि मुंबई हेडक्वार्टर वाली इस बैंक ने पिछले साल की समान अवधि में यानी FY23Q3 में 5,853 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी इस तिमाही में सालाना आधार पर (YoY) 9.4 फीसदी बढ़कर 12,532 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

घटा NPA

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (GNPA) 1.58 प्रतिशत रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 2.38 फीसदी से कम है। बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 1.73 फीसदी का GNPA दर्ज किया था।

इसी तरह बैंक के शुद्ध एनपीए (Net NPA) में भी सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। बैंक ने पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 0.47 फीसदी का Net NPA दर्ज किया था, जबकि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 0.36 फीसदी है।

NIM घटा

Axis Bank का शुद्ध ब्याज मार्जिन (Net Interest Margin) घटकर 4.01 फीसदी हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 4.26 फीसदी था। जबकि, सितंबर तिमाही में यह 4.11 फीसदी पर पहुंच गया था।

टोटल इनकम और खर्च बढ़ा

Axis Bank की FY24Q3 में टोटल इनकम भी बढ़कर 33,515,96 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की समान अवधि में यह 26.798,27 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही यानी FY24Q2 में यह 31,660,26 करोड़ रुपये थी। साथ ही बैंक का खर्च भी इस दिसंबर तिमाही में बढ़कर 15.428,99 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 10.767,11 करोड़ रुपये था।

बढ़ा डिपॉजिट

दिसंबर तिमाही में बैंक की कुल जमा राशि 10.04 लाख करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर (YoY) 18 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसमें बैंक के कुल सेविंग डिपॉजिट में 16 फीसदी और करेंट अकाउंट डिपॉजिट में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टोटल टर्म डिपॉजिट में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान बैंक के कुल डिपॉजिट में CASA (Current Account Sving Account-CASA) डिपॉजिट की हिस्सेदारी 42 फीसदी रही।

बैंकिंग शेयरों में Axis Bank कर सकती है बेहतर परफॉर्मेंस

पिछले हफ्ते देश के दो सबसे बड़े प्राइवेट बैंक-HDFC Bank और ICICI Bank ने भी दिसंबर तिमाही के रिजल्ट्स जारी किए थे। लेकिन, मार्केट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने के कारण निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा था। मगर ऐक्सिस बैंक के रिजल्ट ने बैंकिंग शेयरों में गिरावट के सिलसिले को थाम लिया है।

शेयरों में गिरावट

Axis Bank के शेयरों में हालांकि आज गिरावट देखने को मिली। BSE पर इसके शेयर 2.84 फीसदी की गिरावट के साथ 1088.90 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement