facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis Bank FY27 में खोलेगा 500 नई शाखाएं, ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों पर बढ़ा फोकस 

Advertisement

डिसूजा ने कहा कि एनआरआई वर्ग के लिए शाखा विस्तार उच्च प्रेषण इलाकों और समृद्ध क्षेत्रों पर केंद्रित होगा जहां सीमा पार बैंकिंग की जरूरतें तेजी से बढ़ रही हैं

Last Updated- May 19, 2026 | 10:06 PM IST
Axis Bank

ऐक्सिस बैंक की योजना वित्त वर्ष 27 में 500 नई शाखाएं खोलने की है। भारत के तीसरे बड़े इस निजी बैंक ने वित्त वर्ष 26 में 400 नई शाखाएं अपने नेटवर्क में जो़ड़ी हैं। ऐक्सिस बैंक की बैंकिंग शाखा और टीएएससी बिजनेस के समूह प्रमुख रेनॉल्ड डिसूजा ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 के लिए बैंक की शाखा विस्तार रणनीति का उद्देश्य शहरी केंद्रों में अवसरों का संतुलन और कस्बाई व ग्रामीण भारत में अपनी पैठ बढ़ाना है।

उन्होंने कहा, ‘हमारी देश भर में लगभग 6,275 शाखाएं हैं। चालू वित्त वर्ष में 500 शाखाएं खोलने की योजना है। इनमें 40 प्रतिशत महानगरों और 60 प्रतिशत गैर-महानगरीय क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी।’ उन्होंने पारंपरिक शहरी बाजारों से परे अपनी उपस्थिति का विस्तार करने पर बैंक के बढ़ते फोकस को रेखांकित किया।

क्षेत्रवार देखें तो यह विस्तार सभी प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में होगा। इसमें करीब 32 प्रतिशत नई शाखाएं उत्तरी भारत, करीब 24 प्रतिशत दक्षिणी व पश्चिमी क्षेत्र और लगभग 20 प्रतिशत पूर्वी भारत में खोलने की योजना है। बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 के अंत तक देश भर के 700 से अधिक जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है।

डिसूजा ने बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2027 में शाखा विस्तार के प्रमुख चालक के रूप में उच्च मूल्य वाले, संबंध-केंद्रित ग्राहक वर्गों की पहचान की है। इनमें वरिष्ठ नागरिक और अनिवासी भारतीय (एनआरआई) दो प्रमुख विकास आधार के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अत्यंत स्थिर व भरोसेमंद वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें महत्त्वपूर्ण जमा क्षमता और दीर्घकालिक संपत्ति भंडार हैं।

डिसूजा ने कहा कि एनआरआई वर्ग के लिए शाखा विस्तार उच्च प्रेषण इलाकों और समृद्ध क्षेत्रों पर केंद्रित होगा जहां सीमा पार बैंकिंग की जरूरतें तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि ये दोनों वर्ग वरिष्ठ नागरिक और एनआरआई – न केवल जमा राशि जुटाने के मजबूत अवसर प्रदान करते हैं बल्कि स्थिर देनदारी पूल बनाने में भी योगदान देते हैं, जो दीर्घकालिक लाभप्रदता के लिए महत्त्वपूर्ण है।

Advertisement
First Published - May 19, 2026 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement