facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Max Life Insurance में 1,612 करोड़ रुपये झोंकेगा Axis Bank, बढ़ेगी हिस्सेदारी

Advertisement

वर्तमान में Axis Bank की इकाइयों की Max Life में 12.99 फीसदी और Max Financial की 87 फीसदी हिस्सेदारी है

Last Updated- August 09, 2023 | 9:35 PM IST
Axis Bank

निजी क्षेत्र का ऐक्सिस बैंक तरजीही आवंटन के जरिये मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 1,612 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिसके परिणामस्वरूप ऐक्सिस बैंक की मैक्स लाइफ में सीधी हिस्सेदारी बढ़कर 16.22 फीसदी हो जाएगी और ऐक्सिस इकाइयोंकी सामूहिक हिस्सेदारी बढ़कर 19.02 फीसदी पर पहुंच जाएगी।

ऐक्सिस बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा है, प्रस्तावित अधिग्रहण 10 रुपये वाले 14,25,79,161 चुकता पूंजी के शेयरों के तरजीही इश्यू के लिए बैंक अब मैक्स लाइफ के साथ शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट करेगा, जिसकी उचित बाजार कीमत 113.06 रुपये प्रति शेयर है।

यह लेनदेन नियामकीय मंजूरियों मसलन IRDAI, PFRDA, CCI व अन्य आवश्यक मंजूरी पर निर्भर करेगा। ऐक्सिस बैंक के पास प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए भारतीय रिजर्व की मंजूरी है। अभी ऐक्सिस की इकाइयों की मैक्स लाइफ में 12.99 फीसदी और मैक्स फाइनैंशियल की 87 फीसदी हिस्सेदारी है। इस लेनदेन के बाद मैक्स फाइनैंशियल की जीवन बीमा कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 80.98 फीसदी रह जाएगी।

मैक्स फाइनैंशियल ने कहा, ऐक्सिस बैंक के प्रस्तावित निवेश से मैक्स लाइफ को भविष्य की वृद्धि के लक्ष्य को सहारा मिलेगा और उसकी पूंजी की स्थिति मजबूत होगी और सॉल्वेंसी मार्जिन सुधरेगा।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement