facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis Bank Q3 Results: नेट प्रॉफिट तीसरी तिमाही में 62 प्रतिशत बढ़ा, NPA घटा

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 7:36 PM IST
Axis Bank

Q3 Results: निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक (Axis Bank) का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 5,853 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बताया कि ब्याज आय में वृद्धि और फंसे कर्ज में कमी से उसका मुनाफा बढ़ा है। दिसंबर, 2021 की तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 3,614 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 26,862 करोड़ रुपये हो गई।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की 21,101 करोड़ रुपये की आय हुई थी। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी ब्याज आय 32 प्रतिशत बढ़कर 11,459 रुपये हो गई जबकि शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) बढ़कर 4.26 प्रतिशत हो गया।

बैंक का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 9,277 करोड़ हो गया। गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) भी 2021-22 की तीसरी तिमाही के अंत में 3.17 की तुलना में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में सुधकर 2.38 प्रतिशत रह गईं। सकल एनपीए भी 0.91 प्रतिशत से बेहतर होकर 0.47 प्रतिशत हो गया।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement