facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bandhan Bank Share Price: बंधन बैंक के शेयर में करीब 12 प्रतिशत की तेजी

Advertisement

Bandhan Bank Share: बीएसई पर यह 11.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 209.50 रुपये प्रति शेयर पर रहा।

Last Updated- October 11, 2024 | 2:44 PM IST
Bandhan Bank
Representative image

बंधन बैंक के शेयर में शुक्रवार को करीब 12 प्रतिशत की तेजी आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को तीन साल के लिए बंधन बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद बैंक के शेयरों में तेजी आई।

कोलकाता स्थित बैंक का एनएसई पर 11.61 प्रतिशत चढ़कर 209.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। बीएसई पर यह 11.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 209.50 रुपये प्रति शेयर पर रहा। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 226.84 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,384.57 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 66.90 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 24,931.55 अंक पर रहा।

बंधन बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया था कि सेनगुप्ता का तीन साल का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से शुरू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ अक्टूबर 2024 के अपने पत्र के जरिये इस पद पर सेनगुप्ता की नियुक्ति को पूर्व-स्वीकृति दे दी है।

बैंक ने कहा कि सेनगुप्ता बैंक के संस्थापक एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर घोष की जगह लेंगे जो नौ जुलाई को पद से हट गए थे। फिलहाल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक रतन केश अंतरिम एमडी एवं सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं। सेनगुप्ता सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी एवं सीईओ रह चुके हैं। वह खुदरा और कॉरपोरेट बैंकिंग दोनों क्षेत्रों में काफी अनुभव रखते हैं।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 2:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement