facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बैंक ऋण 17.5% और जमा 9.9% बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 12:40 PM IST
loan

बैंकों द्वारा दिया जाने वाला ऋण 2 दिसंबर 2022 को खत्म हुए पखवाड़े में 17.5 प्रतिशत बढ़कर 131.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे अर्थव्यवस्था में निरंतर जारी ऋण की मांग का पता चलता है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि जमा में पिछले साल की तुलना में 9.9 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और यह इस अवधि के दौरान 175.24 लाख करोड़ रुपये हो गई है। पिछले पखवाड़े में हुई 9.5 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में यह बेहतर आंकड़ा है। जमा में बढ़ोतरी गति पकड़ रही है क्योंकि बैंकों ने रिजर्व बैंक द्वारा की गई दरों में बढ़ोतरी का लाभ जमाकर्ताओं को देना शुरू कर दिया है। नकदी कम होने के साथ बैंक अब जमा आकर्षित करने के लिए ज्यादा आक्रामक रुख अख्तियार कर रहे हैं क्योंकि अर्थव्यवस्था में ऋण की मांग तेज है।

यह भी पढ़े: जमा दरें बढ़ाने को लेकर बैंकों में होड़

बैंकों के ऋण में तेज बढ़ोतरी और उसकी तुलना में जमा में सुस्त वृद्धि से बैंकों पर दबाव बढ़ा है और वे धन जुटाने को आकर्षित हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से बैंकों ने धन जुटाने के लिए ऋण पूंजी बाजार का रुख किया है। इस सप्ताह की शुरुआत में बैंकों ने जमा दरें बढ़ा दी थी, जिनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। इसके साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनैंस बैंक और एयू स्माल फाइनैंस बैंक ने भी जमा दर में बढ़ोतरी की है।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement