facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

27 जून को समाप्त पखवाड़े में जमा और ऋण में सबसे तेज बढ़ोतरी, लेकिन सालाना लोन ग्रोथ अब भी सुस्त

Advertisement

बैंकों का ऋण सालाना आधार पर केवल 9.5% बढ़ा, जबकि जमा में 10.1% की तेजी आई, जिससे ऋण से ज्यादा जमा हुआ।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:53 PM IST
Loan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2026) के किसी भी पखवाड़े की तुलना में 27 जून को समाप्त पखवाड़े में बैंकिंग व्यवस्था में जमा और ऋण में सर्वाधिक वृद्धि हुई है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान ऋण 1.69 लाख करोड़ रुपये और जमा 3.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। बहरहाल सालाना आधार पर बैंक ऋण वृद्धि सुस्त बनी हुई है और यह 9.5 प्रतिशत रही, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 17 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में बहुत कम है। इसके विपरीत जमा में सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसने एक बार फिर ऋण में हुई वृद्धि को पीछे छोड़ दिया है।  वित्त वर्ष 2026 में अब तक वृद्धिशील ऋण 2.39 लाख करोड़ रुपये और वृद्धिशील जमा 8.45 लाख करोड़ रुपये रहा है।

Also Read: वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट BOT और HAM मॉडल की कई सड़क परियोजनाओं के अधिग्रहण की बना रहा है योजना

इसके पहले के पखवाड़े (13 जून को समाप्त) में सालाना आधार पर ऋण वृद्धि  9.6 प्रतिशत थी, जबकि जमा वृद्धि 10.4 प्रतिशत थी।

30 मई को समाप्त पखवाड़े में ऋण वृद्धि सालाना आधार पर 3 साल के निचले स्तर 8.97 प्रतिशत पर थी, जबकि जमा वृद्धि 9.9 प्रतिशत थी। इसके पहले मार्च 2022 में ऋण वृद्धि 9 प्रतिशत से नीचे आई थी।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement