facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holiday 2024: न दूसरा न चौथा शनिवार मगर आज पूरे देश में खुलेंगे बैंक, इस राज्य को छोड़कर

Advertisement

केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भारत के सभी बैंकों-वे चाहे सरकारी हों या प्राइवेट, की छुट्टियां निर्धारित करता है।

Last Updated- June 29, 2024 | 10:36 AM IST
Bank Holiday in April

Bank Holiday 2024: भारत के हर नागरिक के जीवन में बैंक का काफी अहम योगदान होता है। कोई योजना हो या कोई ट्रांजैक्शन हो, सबसे पहले लोग बैंक की तरफ भागते हैं। बैंक किसी भी लेनदेन का सबसे विश्वसनीय माध्यम होता है। ऐसे में जरूरी है कि आपका कोई विशेष काम हो और आप ये सोच रहे हों कि आज तो शनिवार है और बैंक बंद रहेंगे, अब सोमवार तक का इंतजार करना पड़ेगा। या, ये सोच रहे होंगे कि सेकंड सटर्डे होने के नाते बैंक बंद होगा या महीने का पहला तीसरा शनिवार होगा, इसलिए बैंक खुला है तो ठहरिये, ऐसा नहीं है।

केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भारत के सभी बैंकों-वे चाहे सरकारी हों या प्राइवेट, की छुट्टियां निर्धारित करता है। बैंकों में कब-कब छुट्टियां होंगी, इसकी जानकारी वह साल शुरू होने के साथ ही दे देता है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत बैंकों में भी छुट्टियां दी जाती हैं।

आज क्यों खुले हैं बैंक?

अब बात है आज यानी 29 जून 2024 को पड़ने वाले शनिवार की। तो बता दें कि आज भारत के एक राज्य को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक खुले रहेंगे। ऐसा बहुत कम होता है कि किसी महीने में पांच शनिवार आए और इस बार ऐसा ही हुआ है।

2024 के जून महीने में 5 शनिवार आए हैं और RBI का नियम कहता है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, जिसे सेकंड सटर्डे भी बोलते हैं, के दिन बैंक बंद रहेंगे और पहले व तीसरे शनिवार को खुले रहेंगे। लेकिन आज पांचवां शनिवार होने की वजह से बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में, बैंक के कस्टमर्स को इस महीने एक दिन का फायदा हो गया और कर्मचारियों को एक दिन और नौकरी पर जाना पड़ेगा।

एक राज्य में बंद रहेंगे बैंक

हालांकि, नागालैंड के कोहिमा में आज बैंक बंद रहेंगे। कोहिमा में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के कारण बैंक 29 जून को बंद रहेंगे। यह RBI की विशेष क्षेत्रीय आयोजनों के लिए छुट्टियां निर्धारित करने के नियम के मुताबिक है।

डिजिटल बैंकिंग और ATM का कर सकेंगे यूज

भले ही बैंक किसी दिन ओपन रहें या क्लोज। डिजिटल बैंकिंग और ATM सर्विस का काम 24 घंटे सातों दिन चलता रहता है। बशर्ते, कोई बाहरी रुकावक जैसे सर्वर डाउन या अन्य कोई खराबी न आ जाए। ऐसे में बैंक कस्टमर्स बिना बैंक गए पैसे का लेनदेन कर सकते हैं।

जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, जुलाई 2024 में अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय छुट्टियों के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार शामिल हैं।

एक ऐसा दिन, जब भारत के लगभग सभी बैंक बंद रहेंगे वह है 17 जुलाई 2024। 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम मनाया जाएगा और इस दिन भारत के करीब-करीब सभी बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - June 29, 2024 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement