facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holiday 2025: 12 मई को बंद रहेंगे बैंक? जानिए किस-किस शहर में नहीं होंगे कामकाज

Advertisement

Bank Holiday 2025: 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा है, जो देश के कई हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।

Last Updated- May 11, 2025 | 5:26 PM IST
Bank Holiday in April
Representative Image

Bank Holiday 2025: अगर आप सोमवार को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो जरा रुक जाइए। 12 मई 2025 को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

12 मई को बुद्ध पूर्णिमा है, जो देश के कई हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इसी कारण, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा।

किन शहरों में रहेंगे बैंक बंद?

RBI की सूची के अनुसार, अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में सोमवार को बैंक बंद रहेंगे।

मई 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा – अधिकांश राज्यों में बैंक बंद

  • 16 मई (शुक्रवार): राज्य दिवस – केवल गंगटोक में बैंक बंद

  • 26 मई (सोमवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती – अगरतला में बैंक बंद

  • 29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती – शिमला में बैंक बंद

वीकेंड के कारण भी रहेंगी छुट्टियां

  • रविवार: 4, 11, 18, 25 मई

  • शनिवार (दूसरा और चौथा): 10 और 24 मई

क्या डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी?

छुट्टियों के दौरान UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए ग्राहक ट्रांजेक्शन और बिल पेमेंट जैसे काम कर सकेंगे। लेकिन ब्रांच में जाकर किए जाने वाले काम बंद रहेंगे। इसलिए सलाह दी जाती है कि कोई जरूरी बैंकिंग कार्य हो तो उसे 12 मई से पहले निपटा लें

Advertisement
First Published - May 11, 2025 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement