facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holiday: 27 जून को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें जरूरी जानकारी

Advertisement

Bank Holiday: 27 जून को रथ यात्रा का पर्व मनाया जाएगा, जिसकी वजह से दोनों राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

Last Updated- June 26, 2025 | 12:03 PM IST
Bank Holiday 2026
Representative Image

Bank Holiday 27 June 2025: अगर आप शुक्रवार को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। 27 जून 2025, शुक्रवार को ओडिशा और मणिपुर में सभी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन रथ यात्रा का पर्व मनाया जाएगा, जिसकी वजह से दोनों राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। यह छुट्टी आरबीआई की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट में शामिल है।

किस वजह से बंद रहेंगे बैंक?

27 जून को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। मणिपुर में भी यह त्योहार ‘कांग’ नाम से जाना जाता है और वहां भी इस दिन खास धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इन राज्यों में यह दिन सरकारी छुट्टी के तौर पर घोषित होता है, इसलिए सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक इस दिन बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें…अब विदेशी नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, इस बैंक ने लॉन्च की नई सर्विस

जून में और कब-कब बैंक रहेंगे बंद?

  • 27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा/कांग – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
  • 28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 29 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
  • 30 जून (सोमवार): रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप और ATM जैसी डिजिटल सुविधाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है या खाता खुलवाना है, तो बेहतर होगा कि आप ये काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।

क्या करें ग्राहक?

बैंकिंग से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच से पहले एक बार छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement