facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holiday: 15 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक! जानें कहां और क्यों रहेगी छुट्टी

Advertisement

Bank Holiday: मणिपुर में 15 फरवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे। इस दिन नागा समुदाय का लोई-नगाई-नी त्योहार मनाया जाता है।

Last Updated- February 14, 2025 | 10:05 AM IST
Bank Holiday in April
Representative image

Bank Holiday on 15 February 2025: देश में आमतौर पर तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार 15 फरवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कई ग्राहकों के मन में सवाल है कि आखिर इस दिन बैंक हॉलिडे क्यों है?

दरअसल, इस दिन मणिपुर की राजधानी इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप इंफाल में किसी बैंकिंग काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपका बैंक खुला है या नहीं।

15 फरवरी को मणिपुर में बंद रहेंगे बैंक, जानें वजह

मणिपुर में 15 फरवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे। इस दिन नागा समुदाय का लोई-नगाई-नी त्योहार मनाया जाता है, जिसके चलते राज्य में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया है। इसके कारण बैंक, सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम करने हैं, तो पहले ही निपटा लें। हालांकि, नेट बैंकिंग और डिजिटल सर्विस जारी रहेंगी, जिससे ऑनलाइन लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं होगी। बैंक बंद होने की वजह से ग्राहकों को या तो पहले या बाद में अपना काम निपटाना होगा।

फरवरी में किस दिन बंद रहेंगे बैंक-

बुधवार, 19 फरवरी: बेलापुर, मुंबई और नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
गुरुवार, 20 फरवरी: आइजोल और ईटानगर में राज्य दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
बुधवार, 26 फरवरी: महाशिवरात्रि पर अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू,
कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
शुक्रवार, 28 फरवरी: लोसार के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च को खुलेंगे बैंक: RBI का निर्देश, सरकारी लेनदेन होंगे जारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च 2025 (सोमवार) को खुला रखने का निर्देश दिया है। यह निर्देश उन बैंकों पर लागू होगा जो सरकारी लेनदेन संभालते हैं। हालांकि, 31 मार्च को अधिकतर राज्यों में रमजान-ईद (ईद-उल-फित्र) के कारण बैंक बंद रहने वाले थे, लेकिन अब वे खुले रहेंगे।

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक आमतौर पर इस दिन बंद रहते, केवल हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर। लेकिन RBI के निर्देश के बाद अब सभी बैंक 31 मार्च को सामान्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

RBI का कहना है कि इस कदम का मकसद वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) की रिपोर्टिंग में किसी तरह की गड़बड़ी से बचना और सभी सरकारी लेनदेन को उसी अवधि में समायोजित करना है। इससे भुगतान, सरकारी रसीदें और अन्य वित्तीय गतिविधियों को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement