facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank Holidays in August 2024: अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Advertisement

Bank Holiday in August: अगस्त में, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं।

Last Updated- July 30, 2024 | 12:31 PM IST
Bank Holiday in April
Representative Image

Bank Holiday in August 2024: अगस्त का महीना आने वाला है और इस महीने में बैंक कुल 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन सभी छुट्टियों में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। इसके अलावा, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं।

देखें अगस्त के महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

3 अगस्त: अगरतला में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
4 अगस्त: रविवार की छुट्टी
8 अगस्त: सिक्किम में तेंदोंग लो रुम फात के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
10 अगस्त: दूसरे शनिवार की छुट्टी
11 अगस्त: रविवार की छुट्टी
13 अगस्त: मणिपुर में देशभक्त दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के सभी बैंक बंद रहेंगे।
18 अगस्त: रविवार की छुट्टी
19 अगस्त: रक्षाबंधन के मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त: केरल में श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त: रविवार की छुट्टी
26 अगस्त: जन्माष्टमी के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त: चौथे शनिवार की छुट्टी

यह भी पढ़ें: RBI की चेतावनी, बिगटेक कंपनियों का बढ़ता दबदबा और संभावित खतरे

समय से पहले ही निपटा लें बैंक के काम

इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए, अपने बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बनाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहने पर आपके बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए, जरूरी बैंकिंग काम समय से पहले ही निपटा लें। अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। स्थानीय छुट्टियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने बैंक से संपर्क करें। इस जानकारी के आधार पर आप अपने बैंकिंग कार्यों की सही समय पर योजना बना सकते हैं और किसी भी असुविधा से बच सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक RBI की आधिकारिक साइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement